सलमान खान 32 साल में पहली बार बायॉपिक में करेंगे काम, निभाएंगे ‘ब्लैक टाइगर’ का किरदार

Summary :

बॉलीवुड के दबंग एक्‍टर सलमान खान 32 साल में पहली बार बायोपिक में काम करने जा रहे हैं। मशहूर भारतीय जासूस रवींद्र कौशिक के जीवन पर बनने वाली फ‍िल्‍म में वह नजर आ सकते हैं।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अगली फिल्म की खबरों ने इंटरनेट पर खासा बज बनाया हुआ है।  सलमान खान अपने 32 साल के करियार में पहली बार ऐसी फिल्म करने जा रहे हैं, जो उन्होंने पहले कभी नहीं की। सलमान खान अपने करियर में पहली बार बायोपिक करने जा रहे हैं। बॉलीवुड के ‘भाईजान’ की फिल्मों को लेकर काफी बज रहता हैं। लेकिन उनकी पिछली कुछ फिल्में वैसी सफल नहीं हो पाई हैं, जिसकी उनसे उम्मीद थी। इसलिए वह अपनी आने वाली फिल्मों के लाइन-अप पर दोबारा विचार कर रहे हैं। 


 कॉमिडी, ड्रामा, एक्शन, रोमांटिक फिल्मों को करने के बाद अब वह डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता की अगली फिल्म में ‘ब्लैक टाइगर’ के नाम से मशहूर भारतीय जासूस रवींद्र कौशिक का रोल करने की तैयारी में हैं । ये एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है। जिसमें भारतीय इतिहास के एक सच्चे सिपाही की कहानी दिखाई जाएगी। इस बारे में सूत्र ने बताते हुए कहा, ‘ये फिल्म भारतीय जासूस रविंद्र कौशिक की है। जिन्हें ब्लैक टाइगर के नाम से जाना जाता था। उन्हें आज तक बेस्ट जासूस माना जाता है। 


राजकुमार गुप्ता काफी वक्त से उनकी कहानी पर रिसर्च कर रहे हैं। करीब 5 साल की कड़ी मेहनत के बाद वो आखिरकार उनकी विरासत और कहानी को स्क्रीनप्ले पर उतार पाए हैं। उन्होंने ये कहानी सलमान खान को सुनाई। जिसके बाद वो इसे करने के लिए तैयार हो गए।’ 

 राजकुमार गुप्ता को आमिर, नो वन किल्ड जेसिका, घनचक्कर और रेड जैसी शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है। वो सच्ची घटनाओं को कड़ी रिसर्च के साथ पर्दे पर उतारने के लिए जाने जाते हैं। इस वक्त सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में भी वो एक जासूस का ही किरदार निभा रहे हैं। तो क्या आप सलमान खान और राजकुमार गुप्ता की इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म के लिए तैयार हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बता सकते हैं। 

Desk Team