अभिनेत्री नेहा धूपिया बीते दिनों नए साल का जश्न मनाने के लिए गोवा पहुंची थी। ऐसे में एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ गोवा में जमकर मस्ती कर रही हैं। वहीं नेहा धूपिया ने अपने इस वेकेशन की खूबसूरत झलकियां फैंस के लिए पोस्ट की हैं। इस दौरान वीडियो में नेहा अपने पति अंगद बेदी और अपने दोनों बच्चों संग पूल में फुल ऑन मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस ने फैमिली संग पूल में की मस्ती
नेहा द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पूल में नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी अपनी चार साल की बेटी के साथ कितनी ज्यादा मस्ती कर रहे हैं।जबकि नेहा अपने छोटे बेटे को गोद में लेकर खड़ी नजर आ रही हैं। पूल में नेहा, अंगद और उनके दोनों बेबी को एन्जॉय करते देख फैंस काफी खुश हो रहे हैं और उन्हें भी काफी मजा आ रहा है।
फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया…
वैसे नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी की खास बॉन्डिंग देख फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि इतने छोटे बच्चों को पूल में नहीं लेकर जाना चाहिए। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ऐसा नहीं करना चाहिए। वहीं एक दूसरे यूजर ने वीडियो को क्यूट बताया है। कई यूजर नेहा और उनकी फैमिली को कमेंट सेक्शन में न्यू ईयर भी विश कर रहे हैं।

वहीं इससे पहले नेहा धूपिया ने न्यू ईयर पर गोवा वेकेशन से कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। इस बीच नेहा एक फोटो में पति के साथ लिप लॉक करती हुई दिखीं। बता दें, नेहा ने गोवा वेकेशन से कई सारी तस्वीरें अपनी पूरी फैमिली संग शेयर की थीं।


Download Android App
Download iOS App



