मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और एक्टर हिमांश कोहली के ब्रेकअप को अब काफी समय हो गया है,मगर इन स्टार्स के रिश्तों में एक बार फिर से काफी जबरदस्त तनाव देखने को मिल रहा है। जी हां एक ओर जहां कुछ महीने पहले हिमांश कोहली से ब्रेकअप के बाद नेहा कई सारे शोज में दुखी और रोती हुई नजर आई तो अब वहीं उनके एक्स बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली ने इतने लंबे वक्त बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए जबाव दिया है,जिसे सुनने के बाद नेहा कक्कड़ ने उन्हें करारा जवाब दे दिया है।

नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा एक पोस्ट साझा किया है। नेहा ने हिमांश पर इशारों-इशारों में उनकी इमेज खराब करने का आरोप लगाया है। नेहा ने अपने पोस्ट में लिखा है जो भी लोग मेरे बारे में बुरा बोलते हैं वो सब झूठे हैं और मेरे से जलते हैं। क्योंकि इन लोगों का सिर्फ यही काम है कि इन्हें मेरा नाम लेकर खबरों में आना है। इन्होंने पहले भी ऐसा किया था। अगर मशहूर होने का इतना शॉक है तो अपने काम से बनो नाकी मेरे नाम से।
वैसे नेहा ने अपनी इस पोस्ट में अपने एक्स बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली का नाम तो नहीं लिया,लेकिन ये साफ है कि वो उन्हीं को तंज कस रही थीं। खैर,नेहा इतना ही कहकर नहीं रुकी और उनका गुस्सा हिमांश कोहली के खिलाफ साफ देखा भी जा सकता था। क्योंकि नेहा ने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि वो हिमांश की फैमिली को भी एक्सपोज कर सकती है।

नेहा ने पोस्ट में लिखा अगर मैंने अपना मुंह खोल दिया तो मैं तुम्हारी मम्मी-पापा और बहन की करतूत भी सामने रख दूंगी। उन्होंने क्या-क्या मेरे साथ किया था। मुझे क्या-क्या बोला है। मेरा नाम यूज करके अपने आप को बेचारा बनाने की कोशिश बिल्कुल भी मत करो। मुझसे दूर रहो और मेरे नाम से भी।

बता दें कि पिछले दिनों हिमांश कोहली ने भी नेहा के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर कई सारे राज खोले हैं। लेकिन लगता है कि नेहा को यह सब कुछ रास नहीं आया तभी तो उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बयान के बाद गुस्से में उनकी क्लास लगा दी है।

याद दिला दें कि हिमांश कोहली और नेहा कक्कड़ की मुलाकात सिंगिंग रियलिअी शो इंडियन आइडल के मंच पर हुई थी। तब हिमांश कोहली ने शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था।

इसके बाद नेहा-हिमांश रिलेशनशिप में आए और कुछ वक्त तक साथ भी रहे,लेकिन बाद में कुछ दिक्कतों के चलते दोनों को रिश्ता बहुत लंबे समय नहीं चल सका और बीच में ही टूट गया,जिसके बाद नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली ने एक दूसरे से ब्रेकअप कर लिया।


Download Android App
Download iOS App



