नेहा कक्कड़ ने ब्लू साड़ी में पति रोहनप्रीत संग दिए गजब के पोज, सिजलिंग लुक देख खूबसूरती के कायल हुए फैंस

Summary :

बॉलीवुड में अपनी आवाज के दम पर एक अलग मुकाम हासिल कर लेने वाली मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ अपनी शादी के बाद से पहले से भी ज्यादा चर्चा में रहने लगी हैं।

बॉलीवुड में अपनी आवाज के दम पर एक अलग मुकाम हासिल कर लेने वाली मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ अपनी शादी के बाद पहले से भी ज्यादा चर्चा में रहने लगी हैं। इन दिनों नेहा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। तभी तो सिंगर अक्सर लाइमलाइट में भी छाई रहती हैं। वैसे नेहा कक्कड़ अक्सर फैंस के लिए अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में नेहा ने पति रोहनप्रीत संग कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। जिसको फैंस हमेशा की तरह पसंद कर रहे हैं। 
हाल ही में नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं,जिस पर केवल फैंस ने ही नहीं बल्कि उनके पति रोहनप्रीत खुद भी  बीवी की इन फोटोज पर कमेंट करने से रोक नहीं पाए।
रोहनप्रीत ने वाइफ नेहा की तस्वीर पर कमेंट करते हुए उनके लुक की तारीफ तो की ही साथ ही उन्होंने अपने कमेंट में नेहा कक्कड़ को हॉट भी बताया। रोहनप्रीत लिखते हैं- उफ्फ हॉटनेस। 
इन तस्वीरों में नेहा ब्लैक सीक्वेंस साड़ी और ब्लू वेलवेट ब्लाउज में दिखाई दे रही हैं,जिसमें वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। 
तस्वीरों में नेहा पति रोहनप्रीत सिंह भी साथ खड़े होकर कैमरा को पोज दे रहे हैं। इस दौरान रोहनप्रीत ब्लैक और व्हाइट सूट पहने दिखाई दिए हैं जिसमें वो बहुत हैंडसम लग रहे हैं। 
नेहा और रोहन की जोड़ी साथ में बहुत ही खूबसूरत लग रही है। वहीं फोटोज में रोहनप्रीत का पूरा ध्यान अपनी क्यूट सी पत्नी पर है।  इस कपल की इतने कूल अंदाज में खूबसूरत तस्वीरें देख फैंस बहुत खुश हो गए हैं तभी नेहू और रूह की ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। 
गौरतलब है नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह पिछले साल शादी के बंधन में बंधे थे।अब ये दोनों सितारे इंडस्ट्री के रोमांटिक कपल्स में से एक हैं। तभी अक्सर दोनों की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

Desk Team