बॉलीवुड में एक के बाद एक लगातार हिट गाने देकर अपनी खास पहचान कायम कर चुकी मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं। वैसे नेहा उन स्टार्स में हैं जो फैंस के साथ अपनी निजी लाइफ से लेकर प्रोफेशनल चीजें तक सब कुछ शेयर करती हैं।

दरअसल कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों की रोकथाम को लेकरमहाराष्ट्र में 15 दिनों का लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में कई सारे सितारें जो घर से ही काम करने में लगे हुए है। इस बीच नेहा और रोहन भी लॉकडाउन पीरियड के दौरान घर रहकर खूब मस्ती कर रहे हैं।

हाल ही में नेहा कक्कड़ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है-लॉकडाउन टाइम,हंसते-हंसते कट जाऐ रस्ते,जिंदगी यूं ही चलती रहे। इसके साथ ही नेहा ने पति रोहनप्रीत सिंह को टैग करके लव यू लिखा है। इस पोस्ट में नेहा कक्कड़ अपने पति रोहनप्रीत संग गिटार बजाती हुई दिखाई दे रही है। साथ में बैठा ये कपल बहुत क्यूट लग रहा है।
मालूम हो नेहा ने पिछले साल लॉकडाउन के वक्त शादी की थी। वैसे नेहा और रोहन दोनों की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। दोनों की मुलाकात एक गाने के सेट पर मिले थे जहां पर यह जोड़ी एक-दूसरे को दिल दे बैठी। जिसके बाद दो महीने के अंदर नेहा और रोहन दोनों हमेशा-हमेशा एक दूसरे के हो गए।

नेहा शादी के बाद अपने कई सारे प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गई। इसी वजह से वो पति के साथ सुकून के पल अभी तक नहीं बिता पाई हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल सीजन 12 बतौर जज नजर आ रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



