नेहा कक्कड़ ने दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट को भी छोड़ा पीछे, इंस्टाग्राम पर पूरे हुए 60M फॉलोअर्स

Summary :

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया क्वीन है ये कहना गलत नहीं होगा। वो अपने फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। साथ ही अपने फैंस को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की अपडेट भी लगातार देती ही रहती है।

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया क्वीन है ये कहना गलत नहीं होगा। वो अपने फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। साथ ही अपने फैंस को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की अपडेट भी लगातार देती ही रहती है। आपको बता दे, नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर सबसे ज़्यादा एक्टिव रहने वाली स्टार्स में से एक है। 
वही सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली नेहा ने अपनी सिंगिंग और मेहनत के दम पर वो मुकाम हासिल किया है कि उन्हें सिर्फ अपने देश में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में पहचाना जाता है। दुनियाभर में नेहा की सिंगिंग का जादू चलता है और फैन फॉलोइंग में मामले में तो नेहा बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेज़ को पीछे छोड़ती हैं।
पॉपुलैरिटी के मामले में नेहा कई बड़े स्टार्स को पीछे छोड़ चुकी हैं इस बात का सबूत है उनका इंस्टाग्राम अकाउंट। नेहा ने हाली में एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि इंस्टाग्राम पर सिंगर के 60 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। जी हां, 60 मिलियन फॉलोअर्स जो कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ, कंगना रनोट जैसी हिट एक्ट्रेसेस के भी नहीं हैं। नेहा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपनी खुशी ज़ाहिर की और फैंस को ढेर सारा प्यार दिया है।

एक्ट्रेस ने इंस्टा पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो अपने पति रोहनप्रीत के साथ एक होटल में एंट्री करती दिख रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि होटल के गेट पर उनका स्वागत करने के लिए कुछ स्टाफ मेंबर्स खड़े हुए हैं जिनके हाथ में केक है और होटल के गेट पर लिखा है, ’60 M Followers’ नेहा ये देखकर काफी खुश नज़र आ रही हैं। दरअसल नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की पहली ऐसी सिंगर हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं नेहा सबसे ज्यादा फॉलोअर्स के साथ फिल्म इंडस्ट्री की तीसरी फीमेल सेलेब्रिटी बन गई हैं। 

Desk Team