Neha Kakkar New Song Release: बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं. कुछ दिन पहले नेहा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि वो काम और पर्सनल कारणों की वजह से ब्रेक ले रही हैं. इस पोस्ट के वायरल होने के बाद फैंस उनके हेल्थ और करियर को लेकर काफी परेशान नजर आए थे. हालांकि इन सब चल रही अटकलों के बीच नेहा ने जबरदस्त कमबैक कर लिया है.
Neha Kakkar Mil Lena Song: रिलीज हुआ नेहा कक्कड़ का नया गाना
दरअसल हाल ही में उनका एक नया गाना ‘मिल लेना’ रिलीज हुआ है. नेहा कक्कड़ का नया गाना ‘मिल लेना’ कुछ ही देर पहले यूट्यूब पर रिलीज किया गया है और रिलीज होते ही इसे शानदार व्यूज मिल रहे हैं. इस गाने को नेहा कक्कड़ ने टोनी कक्कड़ के साथ मिलकर गाया है. ये एक रोमांटिक सैड सॉन्ग है, जिसमें इमोशन और दर्द एक बेहतरीन कॉम्बीनेशन देखने को मिल रहा है. नेहा की आवाज फैंस को फिर से मदहोश करती दिखाई दे रही है.
Neha Kakkar Comeback: फैंस लुटा रहे हैं प्यार

उनके इस गाने को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है और फैंस लगातार कमेंट्स के ज़रिए अपना प्यार लुटा रहे हैं. बता दें कि इस पहले नेहा कक्कड़ आखिरी बार ‘कैंडी शॉप’ गाने में नजर आई थी. इस गाने को उनके भाई टोनी कक्कड़ ने कंपोज किया था. लेकिन इस गानें के लिए उनको सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था और उनके भाई टोनी को भी काफी क्रिटिसाइज किया गया. लेकिन कई लोगों ने गाना पसंद भी किया था.
Neha Kakkar New Song Release: ब्रेक लेने का किया था अनाउंसमेंट

इसके कुछ दिनों बाद ही नेहा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर काम से ब्रेक लेने की अनाउंसमेंट की थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर लिखा, ‘अब जिम्मेदारी, रिश्तों, काम और बाकी सब चीजों से ब्रेक लेने का समय आ गया है. मुझे नहीं पता कि मैं लौटूंगी की नहीं. थैंक्यू. और मैं पैपराजी और फैंस से रिक्वेस्ट करती हूं कि बिल्कुल भी मेरी फोटोज क्लिक न करें. मैं उम्मीद करती हूं कि आप मेरी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करेंगे और इस दुनिया में मुझे आजादी से जीने देंगे.’ हालांकि नेहा ने ब्रेक लेने के बाद इतनी जल्दी कमबैक कैसे कर लिया, इस सवाल का जवाब अभी भी नहीं मिल पाया है.
Read More: Mismatched Season 4 हुआ कन्फर्म, अनाउंसमेंट वीडियो ने फैंस की बढ़ाई धड़कनें






















