बॉलिवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह इस वक़्त सदमे में होंगे। दोनों को बैठे- बिठाये लाखों का नुक्सान हो गया। वैसे तो ये कपल कुल्लू-मनाली घूमने निकला था लेकिन एक हादसे ने इन दोनों को अपने नानी का घर याद दिला दिया। दरअसल, नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत का सामान होटल से चोरी होने की खबर सामने आई हैं। आपको बता दे जो सामन चोरी हुआ है वो काफी कीमती था।

नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत सिंह का होटल से ऐप्पल आईफोन, हीरे की अंगूठी, आई वॉच, कैश और काफी सामान चोरी हो गया है। इस मामले में उन्होंने पुलिस को खबर दी जिसके बाद पुलिस ने होटल में छानबीन की और अभी जांच जारी है।

बता दे, रोहनप्रीत सिंह चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी शहर के नजदीक एक फेमस होटल में ठहरे हुए थे, जहां उनके साथ ये घटना घटी। सोने से पहले तक उनके पास उनकी आई वॉच, एप्पल आईफोन और हीरे की अंगूठी और बाकी सामान था। सोते समय उन्होंने ये सारा सामान पास में रखी टेबल पर रख दिया। सुबह उठकर देखा तो टेबल से सारा सामान गायब था।

रोहन प्रीत को सुबह उठने पर जब अपना सामान नहीं मिला तो इस बारे में उन्होंने होटल प्रबंधन को सूचना दी। होटल प्रबंधन ने सामान गुम होने की सूचना पुलिस को दी। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस ने तुरंत छानबीन शुरू कर दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। होटल के स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस वारदात का खुलासा हो सकता है।
बता दे, हाल में ही रोहनप्रीत ने पत्नी नेहा कक्कड़ के साथ होटल से एक वीडियो भी शेयर किया था। जिसमें वह अपने गाने ‘ला ला ला’ को प्रमोट करते नजर आ रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



