24 घंटे में बदली किस्मत! Dhurandhar-Mardaani सब FAIL! OTT पर छा गई ये ‘Flop’ फिल्म

Summary :

Netflix Top 10 India 2026: नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते फिल्मों की लिस्ट ने सभी को हैरान कर दिया है। जो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, वही OTT पर आते ही नंबर 1 बन गई। हम बात कर रहे हैं ‘वध 2’ की, जिसमें संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने दमदार एक्टिंग की है। Netflix Top 10 India 2026: थिएटर में नहीं चली, OTT पर मचाया धमाल -‘वध 2’ ने सबको चौंकाया 3 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई यह क्राइम थ्रिलर फिल्म केवल 24 घंटे के भीतर टॉप ट्रेंडिंग बन गई। इसने बड़ी फिल्मों…

Netflix Top 10 India 2026: नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते फिल्मों की लिस्ट ने सभी को हैरान कर दिया है। जो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, वही OTT पर आते ही नंबर 1 बन गई। हम बात कर रहे हैं ‘वध 2’ की, जिसमें संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने दमदार एक्टिंग की है।

Netflix Top 10 India 2026: थिएटर में नहीं चली, OTT पर मचाया धमाल -‘वध 2’ ने सबको चौंकाया

Netflix Top 10 India 2026
Netflix Top 10 India 2026 ( Source : Social Media)

3 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई यह क्राइम थ्रिलर फिल्म केवल 24 घंटे के भीतर टॉप ट्रेंडिंग बन गई। इसने बड़ी फिल्मों जैसे ‘धुरंधर’ और ‘मर्दानी 3’ को पीछे छोड़ दिया। फिल्म की कहानी, इमोशनल ट्विस्ट और सस्पेंस ने दर्शकों को इतना बांध लिया कि सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है।

Bollywood OTT News: ‘मर्दानी 3’ और ‘धुरंधर’ का भी जलवा, लेकिन नंबर 1 की रेस में पीछे

Mrithyunjay
Mrithyunjay ( Source : Social Media)

जहां ‘वध 2’ ने पहला स्थान हासिल किया, वहीं ‘मृत्युंजय’ दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है। इसके बाद तीसरे स्थान पर ‘मर्दानी 3’ बनी हुई है, जिसमें रानी मुखर्जी का एक्शन अवतार दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। दिलचस्प बात यह है कि थिएटर में सुपरहिट रही ‘धुरंधर’ भी नेटफ्लिक्स पर लगातार ट्रेंड कर रही है, लेकिन इस बार यह टॉप पोजीशन हासिल नहीं कर पाई।

नेटफ्लिक्स की टॉप 10 लिस्ट में ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’, ‘बॉर्डर 2’ और ‘मेड इन कोरिया’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं, जो दर्शकों को अलग-अलग जॉनर का एंटरटेनमेंट दे रही हैं।

Beef (डार्क कॉमेडी-ड्रामा)

यह सीरीज दो अजनबी लोगों की कहानी है जिनके बीच एक छोटी-सी रोड रेज की घटना से शुरुआत होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह झगड़ा उनकी जिंदगी का बड़ा हिस्सा बन जाता है।

क्या खास है?

  1. रिश्तों की कम्प्लेक्सिटी और गुस्से को रियल तरीके से दिखाया गया है।
  2. डार्क कॉमेडी के जरिए सीरियस इमोशन्स को हल्के अंदाज में पेश किया गया है।
  3. हर एपिसोड में कहानी और ज्यादा इंटेंस होती जाती है।

आसान शब्दों में: यह सिर्फ झगड़े की कहानी नहीं, बल्कि इंसानी भावनाओं-ईगो, गुस्सा और अकेलेपन- को दिखाती है।

रिलीज डेट:
16 अप्रैल 2026

Big Mistakes (क्राइम-कॉमेडी)

यह कहानी एक भाई-बहन की है जो गलती से एक ऐसे क्राइम में फंस जाते हैं, जिससे निकलना उनके लिए मुश्किल हो जाता है।

क्या खास है?

1. क्राइम और कॉमेडी का मजेदार मिक्सचर है।
2. हल्के-फुल्के अंदाज में गंभीर हालात को दिखाया गया है।
3. हर एपिसोड में नई परेशानी और ट्विस्ट है।

रिलीज डेट: 9 अप्रैल 2026

आसान शब्दों में: यह सीरीज दिखाती है कि एक छोटी गलती कैसे बड़ी मुसीबत बन सकती है- लेकिन मजेदार तरीके से।

O, Kitty (रोमांटिक-ड्रामा)

यह एक टीनएज लड़की की कहानी है जो प्यार, दोस्ती और अपने करियर के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश करती है।

क्या खास है?

1. यंग जनरेशन के रिलेशनशिप और इमोशन्स को दिखाया गया है।
2. प्यार और दोस्ती के बीच कन्फ्यूजन को रियल तरीके से पेश किया गया है।
3. हल्की-फुल्की और इमोशनल स्टोरी है।

रिलीज डेट: 2 अप्रैल 2026 को रिलीज़ हो चुकी है ।

आसान शब्दों में: यह सीरीज दिल से जुड़ने वाली लव स्टोरी है, जिसमें रिश्तों की उलझन और फैसलों की दुविधा दिखाई गई है।

Read More: Kissing Scene से ज्यादा Copy का शोर! क्या सच में ‘चांद मेरा दिल’ Teaser में कुछ नया नहीं..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।