दुनियाभर में अपने गानों के दम पर अपनी खास पहचान बनाने वाले मशहूर कनाडाई-पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों खबरों में बने हुए हैं। एपी ढिल्लों दुनिया के सबसे पसंदीदा सिंगर्स में से एक हैं और उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एपी ढिल्लों ने ‘ब्राउन मुंडे’, ‘इंसेन’ और ‘एक्सक्यूज’ जैसे कई पॉपुलर गाने गाए हैं।

सिंगर एपी ढिल्लों के गाने हर पार्टी की जान होते हैं। यूं तो उनके चाहने वालों की कमी नहीं है और उनके एक-एक कॉन्सर्ट में लाखों लोग देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं, लेकिन उनके हालिया लाइव परफॉर्मेंस पर फैंस का गुस्सा फूट गया है। सोशल मीडिया पर सिंगर को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।

हाल ही में, नवी मुंबई में ‘वीमेन प्रीमियर लीग 2023’ की ओपनिंग सेरेमनी हुई, जहां एपी ढिल्लों स्टार परफॉर्मर थे। ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने के लिए एपी सीधे लॉस एंजेलिस से स्टेज पर आए थे। एपी ढिल्लों के नाम से दुनियाभर में जाने जाने वाले अमृतपाल सिंह ढिल्लों के आने से फैंस का एक्साइटमेंट लेवल काफी हाई था।

जैसे ही स्टेडियम में होस्ट मंदिरा बेदी ने सिंगर के आने का ऐलान किया। वैसे ही ऑडियंस खुशी से झूम उठी। इस इवेंट में एपी ढिल्लों ब्लैक आउटफिट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। सिंगर ने इवेंट में चार्टबस्टर सॉन्ग जैसे ‘ब्राउन मुंडे’, ‘तेरे ते’ ‘एक्सक्यूज’ गाकर पूरी महफिल जमा दी। मगर इस दौरान सिंगर की एक बात लोगों को बिल्कुल रास नहीं आई।

दरअसल, ‘वीमेन प्रीमियर लीग 2023’ की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान कुछ लोगों ने नोटिस कर लिया कि पी ढिल्लों लाइव परफॉर्मेंस में वास्तव में गाना नहीं गा रहे हैं, बल्कि लिप-सिंकिंग कर रहे हैं तो लोग भड़क गए। वहीं, अब सोशल मीडिया पर सिंगर को उनकी इस हरकत के लिए बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।




इंटरनेट पर एक यूजर ने एपी ढिल्लों के लाइव परफॉर्मेंस को एक स्कैम बताया। वहीं, एक ने कहा कि वो ढंग से लिप-सिकिंग भी नहीं कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, “एपी ढिल्लों लॉस एंजेलिस से वीमेन प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में लिप-सिकिंग करने आए हैं।” एक अन्य यूजर ने इसे एपी ढिल्लों का सबसे खराब परफॉर्मेंस बताया।


Download Android App
Download iOS App



