टीवी जगत में हर दिन कुछ ना कुछ नया देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों पहले ही साथ निभाना साथिया 2 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया था। जिसके बाद कई और शो अपना सीजन 2 लेकर आने की तैयारी कर रहे थे। अब टीवी के एक और बड़े शो का इस लिस्ट में नाम शामिल हो गया है। टीवी के सुपरहिट शो ससुराल सिमर का 2 जल्द टीवी पर वापसी करने जा रहा है।

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम स्टारर ‘ससुराल सिमर का’ ने टेलीविजन के इतिहास में एक अलग छाप छोड़ी है। अब दर्शकों के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है। इस सीरियल को लम्बे समय से मिस करने वाले दर्शकों को मेकर्स जल्द ही तोहफा देने वाले हैं। खबरें है कि मेकर्स इस सीरियल के दूसरे पार्ट को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं।

खास बात यह है कि दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की पहली मुलाकात तो इसी सीरियल के सेट पर ही हुई थी। उसके बाद एक डांसिंग रिएलिटी शो में शोएब ने दीपिका को सभी के सामने शादी के लिए प्रपोज भी कर दिया था।शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ लॉकडाउन के समय से ही अपने यूट्यूब चैनल पर एक्टिव हैं। दोनों लगातार अपने-अपने यूट्यूब चैनल पर फैंस के लिए वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम को यूट्यूब की ओर से सिल्वर बटन भी मिल चुका है। फिलहाल तो देखना होगा कि ‘ससुराल सिमर का 2’ के मेकर्स लीड रोल के लिए इस कपल को अप्रोच करते है या नहीं?


Download Android App
Download iOS App



