निया शर्मा फ्लाइंग बोर्ड सर्फिंग करते हुए गिरी समंदर में, वायरल हुआ वीडियो

Summary :

निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में निया समंदर में फ्लाइंग बोर्ड का मजा लेती दिखाई दे रही हैं। निया शर्मा का बैलेंस बिगड़ने लगता है और वो पानी में जा गिरती हैं। निया के इस वीडियो को अब तक लगभग 12 लाख बार देखा जा चुका है

टीवी की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस निया शर्मा अपने फोटोज के चलते अक्सर खबरों में रहती है। निया सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के जरिए सनसनी बना देती है। वही अब निया ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया कि सब उससे अपनी नज़रे हटा ही नहीं पाए। निया का वीडियो सेाशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियों में बना हुआ है।

दरअसल, निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में निया समंदर में फ्लाइंग बोर्ड का मजा लेती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शुरू में तो वो काफी शानदार तरीके से फ्लाइंग बोर्ड पर सर्फ करती नजर आती हैं लेकिन जैसे- जैसे वीडियो आगे बढ़ता है वैसे- वैसे निया शर्मा का बैलेंस बिगड़ने लगता है और वो पानी में जा गिरती हैं। निया के इस वीडियो को अब तक लगभग 12 लाख बार देखा जा चुका है।

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा जहां वर्क फ्रंट पर बहुत एक्टिव रहती हैं। वहीं काम से समय निकालकर वह अक्सर मौज-मस्ती के लिए निकल जाती हैं। इंस्टाग्राम पर निया के 6 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वो आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजें फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। वही इस वीडियो में निया शर्मा का मस्ती भरा अंदाज़ फैंस को खूब पसंद आ रहा है। 
आपको बता दें कि हाल ही में निया शर्मा और रवि दुबे का वीडियो काफी चर्चा में रहा था। इस वीडियो को निया ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। वीडियो में दोनों काफी मस्ती करते नजर आए थे। इस दौरान निया ने ब्लैक कलर का काफी बोल्ड आउटफिट पहना हुआ था। वहीं रवि दुबे ने व्हाइट कलर की शर्ट कैरी की हुई थी। दोनों के इस वीडियो को फैंस ने काफी पसंद किया था। 

Desk Team