सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे बृहस्पतिवार को बांग्लादेश की पांच दिन की यात्रा पर ढाका पहुंचे। नरवणे बंगलादेश के सेना प्रमुख जनरल अजीज अहमद के निमंत्रण पर आज सुबह यहां पहुंचे। भारतीय उच्चायोग के एक बयान में कहा गया है कि सेना प्रमुख नरवणे की यात्रा से दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच मौजूदा करीबी और भाइचारे के संबंधों को और अधिक बल मिलेगा।
नरवणे बांग्लादेश के तीनों थल, नौसेना और वायु सेना के प्रमुखों तथा सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। जनरल नरवणे शिखा अनिर्बान जाकर मुक्ति संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वह बंगबंधु शेख मुजीब उर रहमान के स्मारक पर भी जायेंगे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
सेना प्रमुख संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियान से संबंधित एक सेमिनार में अपने अनुभव को भी साझा करेंगे। वह विभिन्न सैन्य स्टेशनों का दौरा करेंगे और संयुक्त सैन्य अभ्यास शांतिर ऑर्गोसेना 2021 के समापन समारोह में भी भाग लेंगे। जनरल नरवणे की इस यात्रा से दोनों देशों की सेनाओं के बीच द्विपक्षीय संबंध और भी गहरे होंगे तथा सामरिक महत्व के विभिन्न विषयों पर उनके बीच तालमेल तथा सहयोग भी और मजबूत होगा।


Download Android App
Download iOS App



