क्या निक्‍की तंबोली के ‘खतरों के ख‍िलाड़ी 11’ का सफर हुआ खत्म? इस कारण फैंस लगा रहे हैं कयास

Summary :

इन दिनों स्‍टंट रियलिटी शो ‘खतरों के ख‍िलाड़ी 11’ की शूटिंग केपटाउन में शुरू हो गयी है। कंटेस्‍टेंट्स जीत के लिए जी तोड़ मेहनत भी कर रहे हैं

इन दिनों स्‍टंट रियलिटी शो ‘खतरों के ख‍िलाड़ी 11’ की शूटिंग केपटाउन में शुरू हो गयी है। कंटेस्‍टेंट्स जीत के लिए जी तोड़ मेहनत भी कर रहे हैं,मगर इस दौरान इलिमिनेशन को लेकर कई तरह की खबरें भी आ रही हैं। दरअसल, बीते दिनों से खबरें आ रही हैं कि निक्‍की तंबोली , विशाल आदित्‍य सिंह और अनुष्‍का सेन  ‘बॉटम थ्री’ में हैं। इस बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि निक्‍की तंबोली का शो में सफर शायद खत्‍म हो गया है।
बता दें, निक्‍की तंबोली सोशल मीडिया पर केपटाउन से लगातार अपने अपडेट्स शेयर कर रही हैं। कभी स्‍व‍िमसूट में, तो कभी बिकिनी में निक्‍की की तस्‍वीरें इंटरनेट पर आग लगा रही हैं। मगर इस बीच निक्‍की ने आस्‍था गिल के एक पोस्‍ट पर कॉमेंट किया है। इसी कॉमेंट के बाद यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि ‘खतरों के ख‍िलाड़ी 11’ में शायद निक्‍की तंबोली का सफर खत्‍म हो गया है। 
हाल ही में आस्था गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉयफ्रेंड वरुण सूद संग तस्वीर पोस्ट की है। वरुण सूद इन दिनों केपटाउन में ‘खतरों के ख‍िलाड़ी 11’ की शूटिंग में बीजी चल रहे हैं। आस्‍था ने इसके साथ कैप्‍शन में लिखा, ‘ट्व‍िनिंग एंड विनिंग विद वरुण सूद। 

अब आस्‍था के इस लेटेस्ट पोस्‍ट पर निक्‍की तंबोली ने अपना रिएक्शन दिया है। निक्‍की ने तस्‍वीर पर कॉमेंट किया, ‘आप दोनों के साथ दोबारा मस्‍ती करने के लिए बेताब हूं, मिसिंग यू। वहीं, निक्‍की के इसी कॉमेंट के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद निक्की शो से इलिमिनेट हो गई हैं। हालांकि, ऐसा भी संभव है कि निक्‍की शो शुरू होने से पहले आस्‍था और वरुण से हुई मुलाकात और मस्‍ती का भी जिक्र कर रही हों।

Desk Team