निक्की तंबोली को लेकर इस वक़्त चर्चाओं का बाजार गर्म है। एक्ट्रेस की लव लाइफ को लेकर कई खबरे सामने आ रही है। आपको बता दे, निक्की तंबोली का नाम अब तक कई लोगो के साथ जुड़ चूका है। वही अब एक लेटेस्ट पोस्ट के बाद निक्की तंबोली को लेकर ये खबरे उड़ने लगी है कि एक्ट्रेस को उनका सच्चा प्यार मिल गया है।

दरअसल, निक्की तंबोली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आंत्रप्रेन्योर मनन शाह के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और इन फोटोज में वह मनन के काफी क्लोज नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में फूलों और गुब्बारों वाली डैकोरेशन और जगमगाता हैप्पी बर्थडे टैग भी देखा जा सकता है। निक्की ने इन तस्वीरों के साथ एक खूबसूरत कैप्शन लिखा है।

निक्की तंबोली ने लिखा, ‘हमारा प्यार वो प्यार है जो उतना ही सच्चा और सौम्य है जिस तरह वो आया था। हैप्पी बर्थडे मेरे लवर और मेरे बेस्ट फ्रेंड।’ निक्की तंबोली ने अपने इस पोस्ट में मनन को अपना लवर बता दिया है जिसके बाद हर तरफ बस उन्ही के चर्चे हो रहे है। साथ ही उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें उनकी और मनन की कैमिस्ट्री भी साफ देखी जा सकती है।
अब यहां पर गौर करने की बात ये है कि निक्की इससे पहले भी कई बार सेलेब्स के करीब आ चुकी हैं। ऐसे में निक्की की इस पोस्ट को देखकर फैंस एक्ट्रेस से पूछ रहे हैं कि प्रतीक सहजपाल कहा है? वहीं, किसी ने जान कुमार सानू के लिए दुख भी जताया है।

जानकारी के लिए बता दें कि, बिग बॉस 14 के दौरान निक्की तंबोली और जान कुमार शान की जो बॉन्डिंग देखने को मिलती थी, वह दोस्ती से बढ़कर थी। हालांकि, निक्की ने अपने इस रिश्ते पर कभी ज्यादा कुछ नहीं बोला।

वहीं, बात करें प्रतीक की तो, वह कई मौकों पर प्रतीक की तारीफ करती हुई नजर आई हैं। हालांकि, दोनों ने इस बात को स्वीकार किया है कि, वे दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



