अनएक्सपेक्टेड एलिमिनेशन से बेघर हुई Nimrit Kaur Ahluwalia ने लिया टॉप 2 फाइनलिस्ट का नाम

Summary :

निमृत कौर अहलूवालिया को बीती शाम ऑडियंस के वॉट्स के आधार पर कलर्स रियलिटी शो बिग बॉस 16 से एलिमिनेट कर दिया। इसके बाद मीडिया में दिए इंटरव्यू में निमृत ने शो से जुड़े अपने सफर साथ ही शो में बेस्ट 2 कंटेस्टेंट की बात करी।

बिग बॉस 16 की स्ट्रांग कंटेस्टेंट रही निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) का सफर शो से बीती रात ख़तम हो गया। बता दे कि उनका एविक्शन फैंस से लेकर शो के कंटेस्टेंट तक सभी के लिए काफी शॉकिंग था। लेकिन साथ ही निमृत का एविक्शन भी दर्शको के लाइव वोट द्वारा ही किया गया हैं।
वैसे निमृत ने शो के दौरान कई दोस्त बनाये लेकिन उनका सबसे अच्छा बांड शिव और एमसी स्टैन के साथ देखने को मिला। वही बात करे शो कि स्ट्रांग कंटेस्टेंट प्रियंका की तो निमृत का बॉन्ड प्रियंका के साथ कभी नहीं देखने को मिला। अब बेघर होने के बाद निमृत ने मीडिया में कुछ इंटरव्यू दिए हैं,जिसमें उन्होंने अपनी जर्नी और कंटेस्टेंट्स को लेकर हाल-ए-दिल बयां किया है आइये जानते हैं कैसा रहा निर्मृत का सफर…. 
फैंस के प्यार का किया शुक्रिया 

निमृत कौर अहलूवालिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मीडिया में दिए कई इंटरव्यू का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुद पर गर्व है। साथ ही वह सभी को धन्यवाद करना चाहती हैं उन्हें इतना प्यार करने के लिए। उनकी यह जर्नी काफी मेमोरेबल और अच्छी रही। निमृत की इस स्टोरी को जान पड़ यह साफ़ तौर पर पता चला की वह सबकी काफी शुक्र गुज़ार हैं।  
‘प्रियंका और मैं एक दूसरे से काफी अलग हैं’
जैसा की निमृत के बिग बॉस सफर के दौरान हम सभी ने देखा कि एक्ट्रेस निमृत और प्रियंका की शो में बिलकुल नहीं बना करती थी, दोनों कंटेस्टेंट के बीच कई लड़ाइयाँ और मतभेद भी देखने मिले। यह दोनों एक ऐसी कंटेस्टेंट रही हैं जिनके बीच कभी भी कोई अच्छे तालुकात या एक प्रतिशत भी दोस्ती देखने को नहीं मिली। वही शो में भी दोनों का स्वाभाव ऐसा था कि जहाँ निमृत हमेशा मंडली का हिस्सा बनी दिखी तो वही दूसरी ओर प्रियंका को कभी भी किसी मंडली में नहीं देखा गया। मीडिया को दिए इंटरव्यू में निमृत, प्रियंका को लेकर बताती हैं कि प्रियंका और वह दोनों एक दूसरे से काफी अलग हैं। “मैं उनके तरीकों से खुद को जोड़ कर नहीं देख पाती थी। हालांकि, वह अच्छी लड़की हैं। यह इंडस्ट्री बहुत छोटी जगह है और किसी को नहीं पता कब कौन किससे टकरा जाए”।
टॉप 2 के लिए इन कंटेस्टेंट्स के नाम 
जब बात निमृत से टॉप 2 में रखने की बात पूछी गयी तो एक्ट्रेस ने अपनी इच्छा जताते हुए बोला कि वह एमसी स्टैन और शिव ठाकरे को टॉप 2 में देखन चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि उनके यह दोस्त फाइनल वाले दिन सलमान खान के बगल में खड़े रहें। वह इन दोनों में से किसी एक को जीतते देखना चाहती हैं। निमृत ने अपने दोस्तों को फिनाले तक देखने की इच्छा ज़ाहिर की। 
कौन होंगे टॉप 5 कंटेस्टेंट 
बता दे की निमृत के एविक्शन के बाद अब बिग बॉस 16 हाउस में शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, प्रियंका चौधरी, एमसी स्टैन और शालीन भनोट ही बचे हैं। जल्द ही बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले 12 फरवरी को होगा।

Desk Team