Nirahua Statement For Wife: भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने नाम निरहुआ जिन्हें दिनेश लाल यादव के नाम से भी जाना जाता है, वो अक्सर अपनी फिल्मों और गानों के जरिए दर्शकों के दिल जीतते दिखाई देते हैं. निरहुआ ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ भी काम किया है और प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन तले बनी दो भोजपुरी फिल्मों के हीरो रह चुके हैं.
खास तौर पर निरहुआ की हीरोइनों के साथ ऑन स्ट्रीन कैमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद करते हैं, आम्रपाली दुबे के साथ तो उनकी जोड़ी हमेशा से ही हिट रही है. लेकिन, क्या आप जानते हैं निरहुआ अपनी रियल लाइफ हीरोइन यानी पत्नी से प्यार नहीं करते और ये बात खुद निरहुआ ने कही है.
Dinesh Lal Yadav Controversy: पत्नी से कभी नहीं हुआ प्यार

निरहुआ ने डिजिटल कमेंट्री से बातचीत के दौरान अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर चर्चा की. उन्होंने साथ ही ये भी बताया कि उनकी शादी उनके माता-पिता ने जबरन कराई थी. उन्होंने अपनी मैरिड लाइफ पर बात करते हुए कहा कि ‘मेरे माता-पिता ने मेरी शादी जबरन कराई थी. मैं उनसे कहता रहा कि मुझे पहले कुछ करने दीजिए, कुछ बनने दीजिए उसके बाद शादी करेंगे, लेकिन वह नहीं माने.
मुझे भी उसका मलाल रहा, जीवनसाथी वो हो जिसको आप प्यार करें और मेरे साथ ये कभी नहीं हो पाया. मैंने अपनी धर्मपत्नी और बच्चों को भी ये बताया कि मुझे उनसे कभी प्यार नहीं हो पाया, मैं बस फर्ज निभा रहा हूं. माता-पिता ने शादी कराई है तो फर्ज निभा रहा हूं, उस बात का गिल्ट भी होता है.’
Nirahua And Amarapali Love Story: निरहुआ देंगे बच्चों को आजादी

निरहुआ ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि, ‘मैं कभी भी अपने बच्चों के साथ वो नहीं करूंगा, मैंने कहा कि तुमको ये नहीं करना है. मैं अपने परिवार के साथ हूं और अपने कर्तव्य पूरी शिद्दत से निभा रहा हूं. लेकिन, मैं नहीं चाहता कि मेरे बच्चों को ऐसा करना पड़े. मैं अपने बच्चों के साथ वो नहीं करूंगा जो मेरे साथ हुआ, मैं उन्हें अपना जीवनसाथी चुनने की पूरी आजादी दूंगा, मैं ये नहीं कहूंगा कि तुम्हें यही करना है या ऐसे ही करना है.’
Nirahua Statement For Wife: निरहुआ की शादी

बता दें, निरहुआ की शादी को 26 साल हो चुके हैं. भोजपुरी सुपरस्टार ने साल 2000 में मंशा यादव से शादी की थी, जिनसे उनके तीन बच्चे हैं, दो बेटे और एक बेटी. निरहुआ की पत्नी लाइमलाइट से बेहद दूर रहती हैं, सोशल मीडिया पर भी भोजपुरी सुपरस्टार अपनी पत्नी के साथ कभी तस्वीरें शेयर नहीं करते. दूसरी तरफ उनका नाम अक्सर भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कही जाने वाली आम्रपाली दुबे के साथ जुड़ता रहता है, लेकिन इस बात को कभी भी निरहुआ या आम्रपाली ने ऑफिशियली अनाउंस नही किया है.
Read More: Rashmika और Vijay के शादी की रस्में शुरू, देखें सामने आई कुछ मजेदार तस्वीरें


Download Android App
Download iOS App




