टीवी शो यह रिश्ता क्या कहलाता है फेम करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल की 10 साल पुरानी शादी टूटने के कगार पर है। निशा ने आपसी विवाद के बाद 31 मई 2021 को पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने करण को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, अगले दिन उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

इसके बाद शाम को निशा मीडिया के सामने आईं और उन्होंने एक-एक करके करण के आरोपों पर पलटवार किया। करण ने निशा पर आरोप लगाया था की निशा ने अपना सिर दीवार पर मारा था। इस पर निशा ने कहा कि वो ऐसा क्यों करेंगी? वो खुद एक एक्ट्रेस हैं। उन्हें अपने चेहरे की प्यार है। इसके अलावा निशा ने बताया कि जब वो प्रेग्नेंट थीं तो करण उनकी देखभाल नहीं करते थे और इस कारण उन्होंने अपना 5 महीने का बच्चा खो दिया।
निशा ने कहा, ‘साल 2014 में मैं 5 महीने की प्रेग्नेंट थी और मैंने अपना बच्चा खो दिया। ना करण मुझसे बात करते थे और ना ही मुझसे टच में रहते थे। मैं अपने घरवालों के पास जाना और उनसे बातें करना चाहती थी। ये सब मेरे लिए एक ट्रॉमा की तरह था। इसी बीच करण मुझे पीटता, गाली देता और जरूरत के वक्त मेरे साथ नहीं होता था। यहां तक कि करण ने मुझे थेरेपिस्ट के पास जाने से भी रोका। वो मुझे जिम नहीं जाने देता। उसने पूरी तरह से मुझ पर कंट्रोल कर लिया। हाल ही में मैंने ऐसी मांओं का ग्रुप बनाया जिन्होंने ये दर्द सहा है। ये ग्रुप इसलिए बनाया ताकि वो अपने दर्द को बाकियों के साथ शेयर कर सकें।’
इस वीडियो में निशा ने अपनी दो तस्वीरें दिखाईं, एक फोटो में उनकी आंख पर निशान नजर आया और दूसरी तस्वीर में उनके सिर से खून बहता दिखाई दिया। उन्होंने कहा- ‘ये सब मेरे लिए आसान नहीं है, मुझे भी कैमरे के सामने जाना है। मैं ये नहीं चाहती कि एक दिन मेरा बच्चा बड़े होकर कहे कि मां तुम्हें अपने लिए खड़े होना चाहिए था। मैं उसके सामने गलत उदाहरण नहीं रखना चाहती’।
निशा ने खुलासा किया है कि करण का दूसरी लड़की के साथ अफेयर चल रहा है, वहीं करण का कहना है, ‘निशा की दीमागी हालत ठीक नहीं है और वह बाइपोलर डिसऑर्डर का शिकार हैं।’निशा ने बुधवार शाम को अपने घर के बाहर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है, निशा ने कहा, ‘हां 2014 में पता चला था कि मुझे बाइपोलर डिसऑर्डर है, लेकिन मैं साइको नहीं हूं।’

निशा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘बाइपोलर डिसऑर्डर किसी को भी हो सकता है। यह इमोशनल ब्रेकडाउन और डिप्रेशन की वजह से होता है। और कभी- कभी जेनेटिक होता है। मैं आप लोगों से झूठ नहीं बोलूंगी कि क्योंकि मुझे यह कहने में बिल्कुल भी शर्म नहीं है कि 2014 में पता चला था कि मुझे बाइपोलर डिसऑर्डर है। लेकिन मैं साइको नहीं हूं, यह एक मूड डिसऑर्डर है। और आप सभी जानते हैं कि मैं अपनी लाइफस्टाइल को लेकर कितनी ज्यादा सजग हूं। मैं एक क्रिएटिव कॉन्टेंट राइटर हूं। वीडियो बनाती हूं, लिखती हूं। और मुझे इस बारे में कुछ साबित नहीं करना है।’


Download Android App
Download iOS App



