निशा रावल ने बयां किया अपना दर्द, आंखों में आंसू और सिर पर चोट लगने के बाद पति करण मेहरा पर पहली बार खुलकर बोलीं

Summary :

टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के मशहूर फेम करण मेहरा और अभिनेत्री निशा रावल की शादी में फिलहाल कुछ भी सही नहीं चल रहा है।

टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के मशहूर फेम करण मेहरा और अभिनेत्री निशा रावल की शादी में फिलहाल कुछ भी सही नहीं चल रहा है। एक्टर की वाइफ निशा ने उनके ऊपर  मारपीट करने का आरोप थोपा है,जिसके बाद कारण को गोरेगांव पुलिस ने करण को गिरफ्तार भी कर लिया था। ये पूरी घटना हो जाने के बाद हाल ही में निशा रावल अपने घर के बाहर मीडिया के सामने आयी। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर निशा की फोटोज सामने आई हैं, जिसमें उनके माथे पर चोट लगी साफ नजर आ रही है।
करण ने पत्नी संग की हाथा पाई
एक्ट्रेस हाल ही में जब मीडिया से रूबरू हुई तो उन्होंने बताया कि करण ने उन पर कई बार हाथ उठाया है, ये उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं। निशा के अनुसार बहुत बार करण ने घूंसा मारा है और उसके कारण उनके चेहरे पर निशान भी आए हैं। ये पूछे जाने पर कि वो ये सब इतने समय से क्यों झेल रही थीं? इस सवाल पर निशा ने कहा क्योंकि वो करण से प्यार करती थीं। उन्होंने कहा, ‘मैं आज भी उससे प्यार करती हूं। मैं मूर्ख थी, ये सब मेरे मुंह पर तमाचा है क्योंकि मैं उससे अलग होने के लिए तैयार नहीं थी’। ये बताते हुए निशा रो पड़ती हैं।
मीडिया से बात करते हुए निशा ने अपनी दो तस्वीरें दिखाईं हैं, जिसमें से पहली फोटो में एक्ट्रेस की  आंख पर निशान दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरी तस्वीर में उनके सिर पर एक कट का निशान और  खून बहता दिखाई दिया। निशा का कहना है ‘ये सब मेरे लिए आसान नहीं है, मुझे भी कैमरे के सामने जाना है। मैं ये नहीं चाहती कि एक दिन मेरा बच्चा बड़े होकर कहे कि मां तुम्हें अपने लिए खड़े होना चाहिए था। मैं उसके सामने गलत उदाहरण नहीं रखना चाहती’।
 
आगे निशा ने ये भी बताया, मैं अपने बेटे के लिए ऐसा पिता तो बिलकुल नहीं चाहती। यदि आपका किसी के साथ कुछ है तो साफ बोल दो हम कुछ हल निकाल लेंगे। आपको ये सब इतना गंदा बनाने कि क्या जरूरत है? कल मैंने उसे बहुत सुनाया कि तुम अच्छे आदमी नहीं हो इस वजह से उसे गुस्सा आया और वो कमरे के बाहर जाने लगा, उसी दौरान उसके मेरा सिर पकड़ा और दीवार में पटक दिया। शायद उसको भी नहीं पता था ऐसा कुछ होगा कि मैं ये कदम उठाऊंगी, उसने मेरा गला पकड़ा। मैंने उससे पूछा कि तुम मुझसे इतनी नफरत क्यों करते हो? 
बता दें,  कारण और निशा ने दोनों को करीब पांच साल डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया था। तब कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। इन दोनों की मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी, जहां से निशा और कारण एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। ये कपल टीवी रियलिटी डांस शो में साथ नजर आ चूका है और लोगों ने इनकी जोड़ी को काफी पसंद भी किया। लेकिन अब इन दोनों स्टार अपने रास्ते अलग करने का फैसला ले लिया है। मालूम हो दोनों का एक चार साल का बेटा भी है। 

Desk Team