नोरा फतेही से जुड़ी एक खबर ने शुक्रवार को उनके फैंस को परेशान कर दिया। दरअसल शुक्रवार दोपहर से ही एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो गया था। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस का अकाउंट ना मिलने की वजह से उनके फैंस काफी परेशान और हैरान हो गए थे। नोरा के सोशल मीडिया अकाउंट के यूं अचानक गायब होने के बाद इंटरनेट पर यह कयास तेज हो गए थे कि एक्ट्रेस ने अपना अकाउंट डिलीट करते हुए सोशल मीडिया से दूरी बना ली है।

हालांकि, अब नोरा का अकाउंट रिस्टोर कर लिया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से गायब हुआ नोरा का इंस्टाग्राम अकाउंट फिर से वापस आ गया है। इस बारे में एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए अपने फैंस को जानकारी दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनका अकाउंट हैक करने की कोशिश की गई थी, जिसकी वजह से अकाउंट गायब हो गया था।

इंस्टाग्राम पर वापस लौटते ही नोरा ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘सॉरी दोस्तों! मेरे इंस्टाग्राम को हैक करने की कोशिश की गई थी। कोई सुबह से मेरे अकाउंट का एक्सेस हासिल करने की कोशिश कर रहा था। इस परेशानी को जल्द ही सुलझाने में मेरी मदद करने के लिए इंस्टाग्राम टीम का धन्यवाद।’
आपको बता दे, अपने डांसिंग स्किल्स से लोगों को दीवाना बनाने वाली नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस लगातार फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती हैं। इसी क्रम में वह आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं, जिस पर फैंस भी खूब प्यार लुटाते हैं। यही वजह है कि नोरा फतेही को इंस्टाग्राम पर 37.6 मिलीयन यूजर्स फॉलो करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



