बॉलीवुड इंडस्ट्री पर इन दिनों कोरोना वायरस कहर सबसे ज्यादा छाया हुआ। दरअसल अब इंडस्ट्री से एक के बाद एक कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें सामने आ रही हैं। जहां कल अर्जुन कपूर के कोविड 19 संक्रमित होने की खबर आई थी तो अब वहीं नोरा फतेही भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।

फिलहाल नोरा फतेही होम क्वारंटीन हैं। नोरा ने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर को खुद कंफर्म किया है। जिसके बाद फैंस को उनकी चिंता सताने लगी। इस बीच नोरा ने बताया कि उनकी तबीयत काफी खराब हो गई है।

नोरा ने शेयर किया पोस्ट…
बता दें, नोरा फतेही ने खुद कोरोना वायरस की पुष्टि करने के बाद एक इंस्टा स्टोरी शेयर करके फैंस के लिए, मैं कोरोना से लड़ रही हूं। इस वायरस ने मुझे बुरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया है। मैं काफी दिनों से बिस्तर पर थी और अब डॉक्टरों की निगरानी में हूं। आप सभी सुरक्षित रहिए और मास्क जरूर पहनिए। यह बहुत तेजी से फैल रहा है और हर किसी को अलग तरीके से प्रभावित कर रहा है। दुर्भाग्य से मेरी हालत काफी खराब हुई है और यह किसी के भी साथ हो सकता है। मैं खुद को रिकवर करने के प्रयास कर रही हूं और यही सबसे ज्यादा मायने रखता है। आपकी सेहत से ज्यादा कुछ भी जरूरी नहीं।

न्यू सॉन्ग के प्रमोशन में जुटी थीं नोरा
दरअसल, कुछ दिनों पहले नोरा फतेही और गुरु रंधावा का एक नया सॉन्ग ‘डांस मेरी रानी’ रिलीज हुआ है। इस गाने के आने के बाद नोरा और गुरु लगातार इसका प्रमोशन कर रहे हैं। वहीं गाना रिलीज होते ही यू ट्यूब पर हिट हो गया।

नोरा से जुड़े लोगों को करवाना होगा कोरोना टेस्ट
बता दें, नोरा अपने न्यू सॉन्ग के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा शो, सलमान खान के ‘बिग बॉस 15 वीकेंड के वार’, ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ से लेकर कई शो में नजर आई थीं। ऐसे में गुरु रंधावा और नोरा के संपर्क में आने वाले सभी सितारों को कोरोना जांच करवानी होगी।

गौरतलब है, नोरा फतेही से पहले हाल में ही कपूर फैमिली के अर्जुन कपूर, रिया कपूर, शिल्पा शिडोरकर से लेकर अंशुला कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जबकि हाल ही में करीना कपूर और अमृता अरोड़ा ने कोरोना से जंग जीती है।


Download Android App
Download iOS App



