देश भर में चल रहे मी टू अभियान के तहत रोज़ चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। नाना पाटेकर और साजिद खान जैसे बड़े नाम सामने आने के बाद अब बड़े फिल्मी प्रोजेक्ट्स पर भी इसका असर पड़ने लगा है। मूवी हाउसफुल-4 के एक्टर अक्षय कुमार ने साजिद और नाना पाटेकर पर लगे गंभीर आरोपों के तहत जांच खत्म होने तक शूटिंग कैंसल करने की जानकारी दी है। उधर, खुद साजिद खान ने भी ट्वीट कर हाउसफुल-4 के निर्देशक की कमान छोड़ने की पुष्टि की है।
अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा है, ”बीती रात ही देश लौटने के बाद जो खबरें पढ़ी हैं वे परेशान करने वाली हैं. मैंने हाउसफुल-4 के प्रोड्यूसर से जांच होने तक शूटिंग कैंसल करने को कहा है। ये ऐसी चीज है जिसके खिलाफ कड़े एक्शन लिए जाने चाहिए। मैं किसी भी आरोपी के साथ काम नहीं करूंगा, जिसपर हैरेसमेंट का आरोप हो. सभी को न्याय मिलना चाहिए।”
— Akshay Kumar (@akshaykumar) 12 October 2018
पूरे मामले पर साजिद खान ने भी ट्वीट कर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने लिखा- ”मेरे खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। मेरे परिवार, फिल्म हाउसफुल-4 के प्रोड्यूसर और स्टारकास्ट पर दबाव बनाया जा रहा है। मैं नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए हाउसफुल के निर्देशन की जिम्मेदारी छोड़ता हूूं, जब तक मैं खुद पर लगे आरोपों को शांत कर सच साबित करूंगा। मैं अपने मीडिया के दोस्तों से कहूंगा कि बिना सच जाने फैसला ना सुनाएं।”
— Sajid Khan (@SimplySajidK) 12 October 2018
अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने भी ट्वीट कर हाउसफुल-4 की टीम को सख्त कदम उठाने की हिदायत दी थी। उन्होंने लिखा- ”हैरेसमेंट की इतनी सारी कहानियां सुनकर चकित हूं। जिस तरह की घटनाओं का इन महिलाओं ने सामना किया है, ये बेहद डरावना है. हाउसफुल की पूरी टीम को इस मामले पर कड़ा कदम उठाना चाहिए। ये सब नहीं चलेगा।”
Appalled hearing multiple incidents of harassment and it is truly horrific to hear what these women have been through. Everyone involved in Housefull needs to take a firm stance on this issue. This cannot go on.
— Twinkle Khanna (@mrsfunnybones) 12 October 2018
हाउसफुल-4 की स्टारकास्ट में नाना पाटेकर भी शामिल हैं। जब नाना पर तनुश्री ने आरोप लगाए थे तब मूवी की शूटिंग जारी रखी गई थी। नाना पर कोई एक्शन नहीं लिया गया था। खुद तनुश्री ने एक बयान में कहा था कि कब तक रजनीकांत और अक्षय कुमार जैसे लोग नाना के साथ काम करते रहेंगे ? मगर साजिद का नाम सामने आने के बाद फिल्म पर असर पड़ने लगा है। बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन का असर बड़ी फिल्मों पर साफतौर पर पड़ते देखा जा रहा है। सुपर-30 के निर्देशक विकास बहल को कई प्रोजेक्ट्स से निकाला गया है।
साजिद खान पर शारीरिक दुर्व्यवहार का आरोप
#Metoo अभियान में लेटेस्ट नाम फिल्ममेकर साजिद खान का आया है जिन पर उनकी Ex-असिस्टेंट डायरेक्टर सलोनी चोपड़ा ने गंभीर आरोप लगाए। सलोनी ने एक वेबसाइट पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिख अपनी आपबीती सुनाई है. इसे उन्होंने ट्वीट भी किया है। सलोनी ने साजिद पर हैरेसमेंट और शारीरिक दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि साजिद उनसे अश्लील फोटो मांगते थे और वल्गर बातें करते थे। साजिद की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है।
I finally decided to share my story with you. Writing this was like re-living all that horrible past I’d chosen to let go of, but I knew if I don’t today, I may never. So here’s #metoo #MetooIndia https://t.co/brouTYIBC7
— Saloni Chopra (@redheadchopra) 11 October 2018
पीयूष मिश्रा पर दुर्व्यवहार का आरोप, मांगी माफी
एक्टर पीयूष मिश्रा पर भी अब दुर्व्यवहार के आरोप लगे हैं। एक महिला पत्रकार का आरोप है कि पीयूष मिश्रा ने नशे की हालत में उनके साथ गलत व्यवहार किया। अपने ऊपर लगे इन आरोपों पर पीयूष मिश्रा ने पीटीआई से कहा है, ”मुझे ये घटना याद नहीं है, क्योंकि मैं शराब के नशे में था, लेकिन फिर भी मैंने यदि अपने शब्दों या हरकतों से महिला को असहज महसूस कराया हो तो मैं उसके लिए माफी मांगना चाहूंगा।”
लेटेस्ट नाम शो मैन सुभाष घई का आया है जिन पर उनके साथ काम करने वाली एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है । घई ने इस मामले में दी गई अपनी प्रतिक्रिया में इस तरह के आरोपों को सिरे से ख़ारिज किया है। पीड़ित महिला के अनुसार, सुभाष ने होटल में उनका रेप किया। इस मामले में सुभाष घई ने सफाई दी है। उन्होंने सभी आरोप झूठे बताए।
राइटर महिमा कुकरेजा ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया है कि पीड़िता ने उनके साथ अपनी आपबीती शेयर की थी, जिसे वह सामने ला रही हैं। महिला सुभाष घई की कंपनी की एक्स एंप्लॉई हैं।
आरोपों में महिला ने कहा है कि उसे काम के लिए अक्सर देर तक रुकना पड़ता था। धीरे-धीरे घई उनके करीब आने लगे और कई बार उनको घर भी छोड़ते थे। एक दिन रिकॉर्डिंग में देर होने के बाद सुभाष घई ने रास्ते में ही ड्रिंक लेने का प्लान बनाया। महिला के अनुसार उसको भी ड्रिंक दी गई, लेकिन इसमें कुछ नशीला पदार्थ मिला था इसके बाद उनको बस इतना याद है कि वह सुभाष घई से पूछ रही थीं कि वे कहां जा रहे हैं और वह तुरंत घर जाना चाहती हैं। पोस्ट के अनुसार, नशे की हालत में सुभाष घई उस महिला को एक होटल में ले गए और वहां उनके साथ दुष्कर्म किया।
TW: drugging and raping. About Shubash Ghai. Told personally by the woman who faced the trauma. She’s also a very credible media/lit personality. (1/2) pic.twitter.com/QpmGfy1s0V
— Mahima Kukreja ??✊? (@AGirlOfHerWords) 11 October 2018
TW: drugging and raping. About Shubash Ghai. Told personally by the woman who faced the trauma. She’s also a very credible media/lit personality. (1/2) pic.twitter.com/QpmGfy1s0V
— Mahima Kukreja ??✊? (@AGirlOfHerWords) 11 October 2018
इन सब आरोपों पर दी सफाई में घई ने कहा है- ”जैसा कि मैंने मीडिया में आए मेरे ऊपर लगे आरोपों के बारे में सुना है। ये बहुत दुखद है कि बिना किसी सत्य या अर्द्धसत्य के पुरानी कहानियां को लाकर किसी व्यक्ति को दुष्ट बताना फैशन बनता जा रहा है। मैं ऐसे सभी आरोपों को पूरी सख्ती से खारिज करता हूं। मैं हमेशा से वर्क प्लेस पर महिलाओं की इज्जत करता आया हूं। यदि वह महिला ऐसे आरोपों का दावा करती है तो उसे कोर्ट में जाकर ये सब सिद्ध करना चाहिए। ईश्वर उन्हें खुश रखे जो मेरे स्थापित करियर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. मैं निश्चित रूप से मानहानि का केस करूंगा। ”
दूसरी ओर तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद में मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में तनुश्री ने अभिनेता नाना पाटेकर, कोरिओग्राफर गणेश आचार्य, निर्देशक राकेश सारंग और निर्माता समी सिद्दीकी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। ये FIR आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत दर्ज कराई है।
तनुश्री दत्ता ने पुलिस के सामने जो अपना बयान दर्ज कराया। तनुश्री दत्ता ने अपने बयान में कहा- “2008 में निर्देशक राकेश सारंग और निर्माता समी सिद्दीकी ने मुझसे फिल्म ‘हॉर्न ओके’ में आइटम सॉन्ग करने के लिए संपर्क किया। मार्च (2008) में गोरेगांव में इस सॉन्ग की फिल्मिस्तान स्टूडियो में शूटिंग हो रही थी।
गाने के कोरिओग्राफर गणेश आचार्य थे। निर्देशक और निर्माता ने मुझे बताया कि नाना पाटेकर भी फिल्म में अभिनय कर रहे हैं लेकिन इस गाने में मुझे अकेले परफॉर्म करना है। उन्होंने मुझे ये भी बताया कि नाना पाटेकर की भी एक लाइन होगी लेकिन उसे बाद में शूट किया जाएगा और वो मेरी कोरिओग्राफी का हिस्सा नहीं है।


Download Android App
Download iOS App














