उपचुनाव की मांग को लेकर चौथे दिन भी गरजे कांग्रेसी

Summary :

जींद में उपचुनाव को लेकर कोई पिक्चर साफ न होने से खफा होकर लघुसचिवालय के बाहर धरना दे रहे कांग्रेसियों की गर्जना चौथे दिन भी जारी रही।

जींद : जींद में उपचुनाव को लेकर कोई पिक्चर साफ न होने से खफा होकर लघुसचिवालय के बाहर धरना दे रहे कांग्रेसियों की गर्जना चौथे दिन भी जारी रही। सोमवार को पार्टी की महिला नेत्रियों ने भी मोर्चा संभालकर सरकार को जमकर ठोंका। जिला कार्यालय प्रभारी रघुबीर भारद्वाज की पहल पर चल रहे इस धरने पर सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामकरण दास मंगला, प्रदेश सचिव धर्मपाल कटारिया, धर्मबीर जैजैवंती, बिमला सिवाच, कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश महिला संगठक, सुखविंद्र कौर, भूपेंद्र कौर, सूरजभान अलेवा, बनारसीदास वर्मा, ईश्वर, अंजना वाल्मीकि,रोहित दलाल ने उपचुनाव की टालमटोल के पीछे भाजपा सरकार का डरावा करार दिया।

रघुबीर भारद्वाज ने कहा कि सरकार ने अपनी हार देखकर इस उपचुनाव को टलवाने का काम किया है। प्रदेश सचिव धर्मपाल कटारिया ने कहा कि जुलाना हलके के दर्जनों गांवों में किसानों को दोहरी मार पड़ी है। पहली बोई गई फसल तो खराब हो ही गई लेकिन आगे भी फसल बीजने का कोई समाधान नजर नहीं आ रहा। खेतों में अब भी पांच-पांच फुट पानी खड़ा है।

जींद उपचुनाव का स्थगन, भाजपा का हार से चिंतित होना ही मुख्य कारण : तंवर

भाजपा केवल सब्जबाग दिखाने वाली पाार्टी साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि जब तक जींद में उपचुनाव की घोषणा नहीं हो जाती कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेसी एकजुट है और इस नकारा सरकार को चलता करने के लिए मैदान में तने हुए है।

– संजय शर्मा

Desk Team