लगातार सफलता हासिल करने वाली कृति सैनन ने पिछले पांच सालों में बॉलीवुड से बहुत कुछ सीखा और पाया। फिल्म जगत से मिली दौलत और शोहरत को वह ऐसे ही बनाये रखना चाहती हैं। इसी सफलता और शोहरत को देखते हुए उनकी बहन नूपुर भी बॉलीवुड में डेब्यु करने को तैयार हो गई हैं।
सूत्रों की मानें तो कृति सैनन की बहन की डेब्यू फिल्म में उनका साथ सुशांत सिंह राजपूत देंगे। सुशांत जो कृति के ब्वॉयफ्रेंड हैं। खबरें हैं कि नूपुर जल्द ही मुकेश छाबड़ा के निर्देशन में लीड रोल में नजर आयेंगी। उनकी वह फिल्म अंग्रेजी फिल्म का हिंदी रीमेक होगी। बता दें कि नूपुर सैनन एक गायिका हैं जो गायिकी के दम पर यूट्यूब पर काफी पॉपुलर हैं।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



