नुसरत जहां ने अपने फेवरेट पर्सन यश दासगुप्ता के साथ शेयर किया रोमांटिक वीडियो

Summary :

हाल ही में बांग्ला एक्ट्रेस से टीएमसी एमपी बनीं नुसरत जहां ने यश के साथ पहली बार रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। ये रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बांग्ला एक्ट्रेस से टीएमसी एमपी बनीं नुसरत जहां बीते काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वो अपने पति निखिल जैन से अलग हो चुकी हैं और एक प्यारे बेटे इशान को भी जन्म दे चुकी हैं। पति से अलग होने बाद नुसरत, एक्टर यश दासगुप्ता को डेट कर रही हैं। 
वहीं, हाल ही में उन्होंने यश के साथ पहली बार रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। ये रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। नुसरत जहां ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो यश दासगुप्ता के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दोनों का चेहरा तो नहीं दिख रहा है लेकिन नुसरत रोमांटिक अंदाज में यश का हाथ थामती दिखाई दे रही हैं। 

दोनों एक शिकारा पर बैठे हुए साथ में रोमांटिक वक्त बिताते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वीडियो में दिख रहा है कि दोनों ने ही उनकी उंगलियों में सगाई की अंगूठी पहन रखी है। यश दासगुप्ता और नुसरत जहां का वायरल हो रहा ये वीडियो उनके कश्मीर वैकेशन के दौरान लिया गया है। 

वीडियो पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज की तारीफें भी मिल रही हैं। हर कोई इस जोड़ी की तारीफें करता दिखाई दे रहा है। नुसरत ने ये फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘साथ…’ इसके साथ ही कैप्शन में #feels #favouritesong #favouriteperson #amazinglocale जैसे हैशटैग भी यूज किए हैं और यश को टैग भी किया है।

Desk Team