बॉलीवुड कपल काजोल और अजय देवगन की लाडली न्यासा ने भले ही अभी फिल्मों कदम नहीं रखा है लेकिन न्यासा की फैन फॉलोइंग का कोई जवाब नहीं है, स्टारकिड आए दिन किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। न्यासा का नाम उन चुनिंदा स्टारकिड्स की लिस्ट में आता है जो अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही चर्चा में छाए रहते हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं।

हाल ही में न्यासा देवगन को एक क्रिसमस पार्टी में स्पॉट किया गया। जहां वो अपने दोस्तों के साथ पहुंची थी। जहां से न्यासा की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें इब्राहिम अली खान के साथ पार्टी में एंट्री लेती दिख रही हैं। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है और लोग पर तरह-तरह कॉमेंट भी कर रहे हैं।

एक पैपराजी अकाउंट से इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में काजोल की बेटी न्यासा और सैफ के लाडले इब्राहिम अली खान के साथ हाथों में हाथ लेकर पार्टी में एंट्री करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि दोनों ने काफी मजबूती से एक दूसरे का हाथ पकड़ रखा है। जहां न्यासा पिंक कलर की ड्रीप नेक बॉडीकॉन ड्रेस में काफी बोल्ड लग रही हैं वहीं ब्लैक जैकेट में इब्राहिम काफी डैसिंग लग रहे हैं।
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि न्यासा और इब्राहिम दोनों साथ कार की बैक सीट पर बैठे हुए हैं। इस दौरान इब्राहिम ने फेस मास्क से खुद कवर किया हुआ है मगर न्यासा बिना मास्क नजर आ रही हैं। वहीं उनकी कार को पैपराजी ने चारों तरफ से घेर रखा है। ऐसे में पैपराजी से बचाते हुए इब्राहिम न्यासा को पार्टी के अंदर ले जाते हैं। दोनों का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और इस पर नेटिजन्स जमकर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।



वर्क फ्रंट की बात करें तो इब्राहिम अली खान जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। खबर है कि सैफ के लाडले फिल्म मेकर करण जौहर की अपकमिंग फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में अभिनेत्री काजोल भी अहम रोल में दिखाई देने वाली हैं। वहीं न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


Download Android App
Download iOS App



