शाहिद कपूर की ‘O Romeo’ ने ‘मर्दानी 3’ को पछाड़ा, जाने आठवें दिन फिल्म ने कितना किया कलेक्शन?

Summary :

O Romeo Box Office Collection Day 8: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो ने बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे हफ्ते की शुरुआत कमजोर रफ्तार से की है। वैलेंटाइन डे वीकेंड पर फिल्म ने ठीक-ठाक शुरुआत की थी, लेकिन उसके बाद हर दिन कमाई में गिरावट देखी गई। पहले हफ्ते में दर्शकों को फिल्म पसंद आई, लेकिन दूसरे हफ्ते की शुरुआत के साथ ही फिल्म का कलेक्शन धीरे-धीरे कम होता गया। ओ रोमियो डे 8 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को करीब 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो अब तक का सबसे कम कलेक्शन है।…

O Romeo Box Office Collection Day 8: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो ने बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे हफ्ते की शुरुआत कमजोर रफ्तार से की है। वैलेंटाइन डे वीकेंड पर फिल्म ने ठीक-ठाक शुरुआत की थी, लेकिन उसके बाद हर दिन कमाई में गिरावट देखी गई। पहले हफ्ते में दर्शकों को फिल्म पसंद आई, लेकिन दूसरे हफ्ते की शुरुआत के साथ ही फिल्म का कलेक्शन धीरे-धीरे कम होता गया।

ओ रोमियो डे 8 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को करीब 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो अब तक का सबसे कम कलेक्शन है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म सिर्फ हिंदी में रिलीज हुई थी और उसी दिन इसने 2.68 करोड़ रुपये का टोटल ग्रॉस कलेक्शन किया। कुल 2,968 शो के साथ एवरेज ऑक्यूपेंसी 9.6 परसेंट रही।

O Romeo Box Office Collection Day 8: आठवें दिन सबसे कम कमाई

O Romeo Box Office Collection Day 8
O Romeo Box Office Collection Day 8( Source: Social Media)

ओ रोमियो की वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पिछले हफ़्ते फ़िल्म ने डबल-डिजिट कलेक्शन के साथ अच्छी शुरुआत की थी। अब तक, फ़िल्म का इंडिया नेट कलेक्शन लगभग 49.35 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि डोमेस्टिक ग्रॉस 58.15 करोड़ रुपये है। फ़िल्म ने ओवरसीज़ से लगभग 17 करोड़ रुपये जमा किए हैं, जिससे इसकी वर्ल्डवाइड ग्रॉस लगभग 75.15 करोड़ रुपये हो गई है। यह COVID-19 के बाद शाहिद कपूर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।

शाहिद की पिछली रिलीज़ की तुलना में, 2024 की रोमांटिक कॉमेडी, तेरी बात में ऐसा उलझा जिया ने अपने ओपनिंग वीकेंड में 27.10 करोड़ रुपये कमाए, जबकि देवा ने पहले तीन दिनों में 19.15 करोड़ रुपये जमा किए। ओ रोमियो ने अपने पहले तीन दिनों में लगभग 30 करोड़ रुपये नेट के साथ अच्छी ओपनिंग की, लेकिन उसके बाद के हफ्ते में कलेक्शन में गिरावट जारी रही। पहले सोमवार को फिल्म ने 4.85 करोड़ रुपये कमाए, और उसके बाद भी कमाई धीरे-धीरे कम होती गई।

मर्दानी 3 को छोड़ा पीछे

O Romeo Box Office Collection Day 8( Source: Social Media)
O Romeo Box Office Collection Day 8( Source: Social Media)

मेकर्स के साझा आंकड़ों के अनुसार, ‘ओ रोमियो’ ने दुनियाभर में 75.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। सोशल मीडिया पर टीम ने दर्शकों का धन्यवाद करते हुए ‘ओ रोमियो’ को मिल रहे प्यार पर खुशी जताई है। कमाई में गिरावट के बावजूद ‘ओ रोमियो’ ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ‘ओ रोमियो’ ने रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 के 22 दिनों के 46.49 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही यह ‘बॉर्डर 2’ के बाद इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

Shahid Kapoor New Movie:’ओ रोमियो’ का विशाल भारद्वाज ने किया डायरेक्शन

O Romeo Box Office Collection Day 8( Source: Social Media)
O Romeo Box Office Collection Day 8( Source: Social Media)

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का डायरेक्शन विशाल भारद्वाज ने किया है। इस फिल्म में दोनों स्टार्स के अलावा कई सितारे नजर आए हैं। ‘ओ रोमियो’ में अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल जैसे स्टार्स महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। बताते चलें कि इस फिल्म को लेकर गैंगस्टर हुसैन उस्तारा की बेटी ने कहा था कि इसमें उनके पिता की छवि के गलत तरह से दिखाया गया है। उन्होंने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं और फिल्म बड़े पर्दे पर आई।

Also Read: O Romeo की कमाई में आई भारी गिरावट, मेकर्स हुए निराश

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।