इतने करोड़ कमाकर ‘O Romeo’ ने मचा दिया तूफान – क्या टूटेंगे पुराने रिकॉर्ड

O romeo Hit or Flop

O romeo Hit or Flop: 14 फ़रवरी (बॉलीवुड रिपोर्ट) – बॉलीवुड एक्टर Shahid Kapoor और Triptii Dimri की फिल्म O Romeo ने वैलेंटाइन वीकेंड पर रिलीज़ होते ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। शुक्रवार को रिलीज़ हुई इस रोमांटिक ड्रामा-थ्रिलर ने पहले दिन अकेले भारत में लगभग ₹8.25–8.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जो फिलहाल शाहिद कपूर की कोविड-के बाद की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक मानी जा रही है।

O romeo Hit or Flop: ओ रोमियो’ की धमाकेदार शुरुआत

O romeo Hit or Flop
O romeo Hit or Flop ( Source : Social Media )

‘ओ रोमियो’ ने पहले दिन करीब ₹8.5 करोड़ नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार किया और कुल ग्रॉस लगभग ₹10.20 करोड़ तक पहुँच गया, जिससे यह शुक्रवार को दर्शकों को अच्छा आकर्षण दे पाया। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने करीब 4,800 से अधिक शोज़ में प्रदर्शन किया और एवरेजओक्युपेंसी भी ठीक-ठाक रही, जिससे बीते कुछ समय से शाहिद की फिल्मों की तुलना में यह बेहतर ओपनिंग निकली है।

O Romeo Box Office Explosion: पहले दो दिनों का रनिंग टोटल

O Romeo Box Office Explosion
O Romeo Box Office Explosion ( Source : Social Media )

दूसरे दिन यानी वैलेंटाइन डे के चलते ‘ओ रोमियो’ की कमाई में और उछाल देखने को मिला। शुरुआती Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, पहले दो दिनों का कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब ₹10.20 करोड़ से ऊपर पहुंच चुका है, जिसमें नेट अभी लगभग ₹10.11 करोड़ के करीब है।विशेषकर शुक्रवार से शनिवार तक दर्शकों की दिलचस्पी बनी रही और रविवार के लिए भी सिनेमाघरों में टिकट बुकिंग बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Bollywood Box Office Battle: टकराव और तुलना

Bollywood Box Office Battle
Bollywood Box Office Battle ( Source : Social Media )

‘ओ रोमियो’ और ‘तू या मैं’ की रिलीज़ स्क्रीन शेयरिंग की टक्कर ने बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स को इंटरेस्टिंग  बना दिया है। जहां ‘ओ रोमियो’ ने पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया, वहीं Tu Yaa Main जैसे छोटे बजट की फिल्म को कलेक्शन में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस कॉम्पीटीशन ने दर्शकों के बीच चर्चा को भी बढ़ाया है और आगे आने वाले वीकेंड में यह देखा जाएगा कि कौन सी फिल्म शानदार रन कायम रख पाती है।

Big Valentine Payday: आगे क्या रहने की संभावना?

Big Valentine Payday
Big Valentine Payday ( Source : Social Media )

ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर  ‘ओ रोमियो’ के लिए पॉजिटिव  वर्ड-ऑफ-माउथ मिलता है और वीकेंड में दर्शकों की संख्या बढ़ती है, तो यह फिल्म ₹25-₹30 करोड़ के ओपनिंग वीकेंड आंकड़े तक पहुंच सकती है। लेकिन अगर अव्वल दर्जे की रिव्यूज और सोशल मीडिया चर्चा दोनों मजबूत नहीं रही, तो कलेक्शन्स में गिरावट भी आ सकती है।

Read More: Opening Day पर फीकी पड़ी ‘Tu Yaa Main’ की चमक, पहले दिन कमाई ने चौंकाया इंडस्ट्री को..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।