Green Bangle Designs for Mahashivratri: सुंदर दिखने के लिए महिलाएं कई सारी एक्सेसरीज को स्टाइल करती हैं, लेकिन हाथों को सजाना भूल जाती हैं। इस बार महाशिवरात्रि के मौके पर आप हरे रंग की चूड़ियां पहनना न भूलें। हरा रंग महिलाओं के लिए खास होता है। साथ ही हाथों में पहनने के बाद ये अच्छा लगता है। इस कलर की चूड़ियां आपके हाथों में काफी अच्छी लगेंगी। आइए बताते हैं किस तरह के डिजाइंस को आप ट्राई कर सकती हैं।
Green Bangle Designs for Mahashivratri: हरी चूड़ियों से सजाएं अपने हाथ
1. Raindrop Bangles

आप हाथों में पहनने के लिए मिरर वर्क वाली हरे रंग की चूड़ियां को वियर कर सकती हैं। महाशिवरात्रि के दिन ये पहनने के बाद अच्छी लगेंगी। इस तरह की चूड़ियां हाथों की सुंदरता में चार चांद लगा देती हैं। साथ ही ये हैवी डिजाइन होता है, तो इसके साथ किसी और चीज को पहनने के जरूरत नहीं होती है। इसे आप किसी भी रंग की साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्ट करके स्टाइल कर सकती हैं। आपको मार्केट में ये चूड़ी सेट 50 से 80 रुपये में मिल जाएंगे।
2. Velvet Bangles

आप साड़ी या सूट के साथ पहनने के लिए वेलवेट की इन चूड़ियों को वियर कर सकती हैं। इस तरह की चूड़ियां महाशिवरात्रि के दिन हाथों में काफी अच्छी लगेंगी। साथ ही आपके हाथों की रौनक को बढ़ाएंगी। आप इसे स्टोन वर्क चूड़ी के साथ मिक्स मैच करके स्टाइल कर सकती हैं, ताकि आपके हाथ अच्छे लगें।
3. Heavy Bangles

हाथों में पहनने के लिए आप कांच की हैवी डिजाइन चूड़ियों को वियर कर सकती हैं। इससे आपके हाथ अच्छे लगेंगे। साथ ही आप साड़ी लुक को एक नया टच दे पाएंगी। इसे आप पूजा के समय स्टाइल कर सकती हैं, ताकि आपके हाथ अच्छे लगें।
4. Zari Bangles

महाशिवरात्रि के मौके में आप हाथों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए आप जरकन वर्क वाली कांच की चूड़ियां वियर कर सकती हैं। कांच की चूड़ियां पहनने के बाद अच्छी लगेंगी। साथ ही इसे पहनने के बाद आपके हाथों की रौनक बढ़ जाएगी। इसे आप बिना कंगन के भी वियर कर सकती हैं, ताकि हाथ अच्छे नजर आएं। इसे आप मार्केट से जाकर 50 रुपये डिब्बी के हिसाब से खरीद सकती हैं।


















