बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अदाकरा कही जाने वाली पूजा हेगड़े इन दिनों खूब सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। दरअसल पूजा हेगड़े की जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ रिलीज होने वाली हैं। फिल्म में पूजा लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आने वाली हैं। ऐसे में अब इस फिल्म को लेकर और सलमान को लेकर आए दिन फिल्म के स्टारकास्ट नए-नए खुलासे करते हुए नजर आते रहते हैं। इसी बीच अब सलमान को लेकर पूजा ने एक और बड़ा खुलासा कर दिया हैं।

दरअसल हाल ही में पूजा अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा करती हुई नजर आई है की ऑफस्क्रीन वो भाईजान यानि सलमान खान को किस नाम से बुलाती हैं। पूजा हेगड़े ने बताया सुपरस्टार सलमान खान को वह शुरुआत में ‘भाई’ कहकर पुकारती थीं। उन्होंने कहा, ”शुरू में मैं जब उनसे मिलीं, मैंने उनको भाई बोला। ऐसा इसलिए क्योंकि हर कोई उन्हें यही कहकर पुकारता है। उन्हें भाई बोलना नेचुरल टेंडेसी है क्योंकि पूरी दुनिया उन्हें इसी नाम से पुकारती है। फिल्म में भी, हर कोई उन्हें भाईजान कहकर पुकारता है।”

इसके साथ पूजा यह कहते दिखी है की फिल्म में उनका कैरेक्टर ऐसा है कि वह उन्हें भाई नहीं बुला सकतीं, लेकिन ऑफस्क्रीन वह गलती से उन्हें भाई कह देती थीं। लोगों ने इसी बात पर मजाक बना दिया। इसलिए अब वह सलमान खान को ‘एसके’ कहती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि सलमान ने ही उन्हें इस नाम से बुलाने को कहा है। उन्होंने कहा कि वह उन्हें सलमान भी बुला सकती हैं, लेकिन उन्हें ‘एसके’ ही ज्यादा सही लगा।

पूजा ने कहा कि उन्होंने सलमान को सलमान सर कह कर बुलाना शुरू कर दिया था। इसके जवाब में सलमान ने उन्हें मैम कहना शुरू कर दिया। नाम को लेकर हुई कंफ्यूजन का आखिरकार उन्होंने यही सॉल्यूशन निकाला कि सलमान को ‘एसके’ कहकर बुलाया जाए।

बता दे की पूजा हेगड़े ने अपनी बॉलीवुड डेब्यू रितिक रोशन की फिल्म ‘मोहेंजो दारो’ से की थी। जहां लम्बे वक़्त के बाद वो एक बार फिर से परदे पर वापसी करने जा रही हैं। बता दे की ये मोस्ट अवेटेड फिल्म इसी शुक्रवार 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



