आजकल सोशल मीडिया पर एक लड़का और लड़की की वीडियो क्लिप बहुत जल्दी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में दोनों लड़का और लड़की अपनी आंखों के इशारों से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो 25 सेकंड का है और इसमें दोनों ही अपनी आंखों से इशारे करके बातें कर रहे हैं।
इस वीडियो में लड़का पहले अपनी एक आंख से इशारा करता है फिर उसके बाद लड़की अपनी आंखों की भौंहे हिलाकर बात करती है। फिर पूरे गाने में दोनों ही अपने फेशल एक्सप्रेशन और आंखों से इशारे करके ही बात करते हैं। आज हम आपको इस वीडियो की पूरी सच्चाई बताने जा रहे हैं।
आखिर क्या है इस वीडियो का असली सच।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह मलयालम फिल्म ओरु अदार लव का एक सीन है जिसमें एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर की यह फिल्म डेब्यू है। यह फिल्म 3 मार्च 2018 को रिलीज होनी है।
इस फिल्म का एक गाना है मनिक्या मलरया पूर्वी में प्रिया प्रकाश अपनी आंखों से इशारे करती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि इस गाने को शान रहमान ने कम्पोज किया है इस गाने को विनीत श्रीनिवासन से अपनी आवाज दी है।
सोशल मीडिया पर इस गाने को 24 घंटे के अंदर 1 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया है और 50 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं।
इन दिनों वेलेंटाइन वीक चल रहा है और यंगस्टर्स इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इसी वजह से यह वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह फिल्म प्रिया की डेब्यू फिल्म है। इस गाने में प्रिया ने अपने एक्सप्रेशन और स्माइल से करोड़ों लोगों के दिल जीत लिए हैं।
प्रिया महज 18 साल की हैं और वह केरल में रहती हैं। प्रिया अभी तो थ्रिसूर के विमला कॉलेज से अपनी बीकॉम की पढ़ाई पूरी कर रही हैं।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App











