बॉलीवुड की दुनिया में इन दिनों अपनी फिल्म पद्मावत को लेकर काफी चर्चा में बनी रही दीपिका इस फिल्म में रानी पद्मावती का रोल निभाते हुए नजर आई है।
इस फिल्म में दीपिका के इस किरदार को लोगों ने खूब तरीफे कि हैं। इस दौरान दीपिका का बेहद खूबसूरत ड्रैसिंग स्टाइल तो चर्चा में बना ही हुआ है वहीं उनके फिटनेस लुक को भी सुर्खियों में बना हुआ है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपिका के इस फिटनेस का क्या खास राज है जिसकी वजह से दीपिका इतनी हॉट दिखती हैं। बता दें कि दीपिका बॉलीवुड की फीट अभिनेत्रियों में से एक मानी गई हैं।
दीपिका का मेटाबॉलिज्म काफी अच्छा है। वे सुबह से लेकर शाम तक कई रूल्स फॉलो करती हैं। इसमें वे हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज को सिस्टमेटिक तरीके अपनाना बेहद पसंद करती है जो उनकी फिटनेस का खास सीक्रेटस् है साथ ही ओवरईटिंग न करना, सही समय पर खाना, सुबह जल्दी उठना जैसे रुटीन को फॉलो करती है।
और भी कई रुल्स फॉलो दीपिका करती है। सुबह उठते ही दीपिका एक कम गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीती हैं या एक गिलास नींबू का जूस पीती हैं। अगर दीपिका के ब्रेकफास्ट की बात हो तो दीपिका 2 एग वाइट, 2 बादाम, एक कप लो फैट मिल्क या 2 एग वाइट, 2 इडली/ 2 प्लेन डोसा/ 2 प्लेट डोसा लेना पसंद करती है।
दीपिका लंच में एक कटोरी ग्रिल्ड फिश और सब्जी-रोटी को खाना पसंद करती है।ईवनिंग स्नैक्स की बात हो तो दीपिका फिल्टर कॉफी और 2 बादाम या पीकेन नट्स लेना पसंद करती है।
दीपिका डिनर में लाइट डाइट को लेना पसंद करती है जैसे की सलाद, रोटी और सब्जी इत्यादि।और वॉक करना कभी नही भूलती है। वह रोज सुबह 30 मिनट की वॉक जरूर करती हैं। दीपिका एक्साइज और योगा करना भी अपनी फिटनेस के लिए ज्यादा जरूरी समझती है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट


Download Android App
Download iOS App









