बॉलीवुड की देशी गर्ल और जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ दुनिया की 500 प्रतिभाशाली लोगों में शामिल हो गयी है।प्रियंका ने अपने नाम एक और उपलब्धि जोड़ ली है।
वो लिंक्डइन के एक पोल में दुनिया के 500 प्रभावशाली लोगों में शामिल हो गई हैं। वह देश की ऐसी पहली बॉलीवुड कलाकार हैं जिन्होंने ये मुकाम हासिल किया है।
इस सूची में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जानी मानी टॉक शो होस्ट ओपेरा विनफ्रे, रिचर्ड ब्रान्सन और बिल गेट््स जैसे नाम शामिल हैं। यह सूची डिजिटल मीडिया पर इन हस्तियों के प्रभाव को देखते हुए बनाई गई है।
प्रियंका का इस लिस्ट में 15वां स्थान है। इस लिस्ट में हॉलीवुड स्टार्स एमा स्टोंस, विल स्मिथ, सेलेना गोमेत्र, रेहाना, ड्वेन जॉनसन, लेडी गागा और एलेन डीजेनरस जैसे नाम हैं।
प्रियंका को अमेरिकी टीवी शो में जाने और हॉलीवुड में काम करने के कारण सोशल मीडिया पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई है और ये उसी का परिणाम है। अपनी इस उपलब्धि पर प्रियंका का कहना है कि इस तरह के प्रभावशाली लोगों की सूची में आने के लिए वो बहुत उतावली नहीं थीं लेकिन यह बहुत ही सुखद है।
वो सोशल मीडिया का इस्तेमाल दुनिया भर में लोगों से संपर्क बनाये रखने के लिए करती हैं। यह देख कर अच्छा लगता है कि लोग भी उनसे जुड़ रहना चाहते हैं।
प्रियंका इन दिनों अमेरिका में टीवी शो क्वांटिको के तीसरे सीत्रन की शूटिंग कर रही हैं तथा उनकी दो और हॉलीवुड फिल्में भी आने वाली हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App









