साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार नागार्जुन की बहु समांथा रूथ प्रभु आजकल अपनी शूटिंग में व्यस्त हैं। समांथा की एक बहुत ही खास बात है वह चाहे जितनी भी बिजी क्यूं न हो जाए लेकिन वह अपने बिजी शेड्यूल से अपने लिए कुछ वक्त जरूर निकाल लेती हैं।
समांथा की शादी को चार महीने हो गए हैं और समांथा अपने पुराने अवतार में वापस से आ गईं हैं। आजकल समांथा छुट्टियां बीता रही हैं। और वह अपनी यह छुट्टियां काफी एन्जॉय भी कर रही हैं।
हाल ही में समांथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी छुट्टियों की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो बिकिनी पहनकर बीच साइड झूले पर लेटी हैं। अब समांथा ने जैसे ही ये तस्वीर पोस्ट की लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
एक यूजर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है- ‘हमें वैसे तो किसी की निजी जिंदगी से कोई मतलब नहीं है लेकिन नागार्जुन की बहू होने के नाते पब्लिक प्लेटफॉर्म पर इस तरह की तस्वीर शर्मनाक है।’
एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘शादी के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस तक ऐसा बिहेव नहीं करती।’
इसके बाद समांथा ने भी ट्रोलर्स को उन्हीं के शब्दों में जवाब देते हुए एक पोस्ट शेयर की। इसमें लिखा था- ‘मैंने अपने रूल्स खुद लिखे आपको भी अपने लिखने चाहिए न कि मेरे लिए।’
खैर ऐसा पहली बार नहीं है जब समांथा बिकनी में नजर आईं हो लेकिन शादी के बाद समांथा की बिकनी में यह पहली तस्वीर है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App








