World Music Day पर Pankaj Tripathi को आई KK की याद, बोलें: “उनके गाने…”

Summary :

पंकज त्रिपाठी ने वर्ल्ड म्यूजिक डे पर याद किए केके गाने

लोकप्रिय अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपनी आने वाली फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें केके और उनकी आवाज की याद आती है, तो पंकज त्रिपाठी ने कहा, “उन्हें कौन याद नहीं करेगा? वह एक महान कलाकार और गायक थे।

मुंबई, 21 जून (आईएएनएस)। लोकप्रिय अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपनी आने वाली फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में दिवगंत मशहूर गायक कृष्ण कुमार कुन्नथ उर्फ केके को याद किया। केके ने साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘लाइफ इन ए…मेट्रो’ के लिए ‘अलविदा’ और ‘ओ मेरी जान’ जैसे खूबसूरत गाने गाए थे।

‘लाइफ इन ए…मेट्रो’ फिल्म के बारे में बात करते हुए पंकज त्रिपाठी ने कहा, “मैंने इरफान सर के कुछ हिस्से देखे हैं। उनके गाने और एक-दो सीन देखे हैं। पूरी फिल्म मुझे ठीक से याद नहीं है, लेकिन इसके गाने बहुत अच्छे हैं।” म्यूजिक के बारे में बात करते हुए पंकज ने कहा, “गाने बहुत अच्छे थे, शानदार थे। मैंने सभी गाने देखे और सुने हैं।”

Pankaj Tripathi

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें केके और उनकी आवाज की याद आती है, तो पंकज त्रिपाठी ने कहा, “उन्हें कौन याद नहीं करेगा? वह एक महान कलाकार और गायक थे। उनकी आवाज और मौजूदगी हम सबको याद आती है। जब कोई अपना कलाकार हमसे दूर चला जाता है तो उसकी कमी महसूस होती है। मुझे भी उनकी याद आती है।”

31 मई 2022 को केके ने कोलकाता के नाजरुल मंच में एक म्यूजिक इवेंट में परफॉर्म किया था। कॉन्सर्ट से होटल लौटते वक्त उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह गिर पड़े। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इससे पहले पंकज त्रिपाठी ने आईएएनएस से खास बातचीत में अनुराग बसु को अपना पसंदीदा डायरेक्टर बताते हुए उनके साथ दोबारा काम करने की इच्छा जाहिर की थी।

अनुराग बसु और फिल्म ‘मेट्रो…इन दिनों’ के बारे में बात करते हुए पंकज त्रिपाठी ने आईएएनएस से कहा, “वह एक बेहतरीन डायरेक्टर हैं। मैं कई सालों से उनके साथ काम करना चाहता था। अगर वह मुझे अपनी फिल्मों में लेते हैं, तो मैं उनके साथ और भी फिल्में करना चाहूंगा। वह मेरे पसंदीदा डायरेक्टर हैं। उनके सेट पर हम आराम से जाते हैं। हमें न तो ज्यादा तैयारी करनी पड़ती है और न ही कोई प्लानिंग होती है।”

Divyanka Tripathi से लेकर Hina Khan से International Yoga Day पर शेयर किया Special Post

उन्होंने आगे कहा, “मुझे अपने तरीके से काम करना अच्छा लगता है, इसलिए मैं ज्यादा तैयारी नहीं करता। किरदार और कहानी का ढांचा पहले से तय होता है, लेकिन सीन को कैसे करना है, यह हम वहीं सेट पर तय करते हैं।”

Pankaj Tripathi

‘मेट्रो…इन दिनों’ साल 2007 में आई मशहूर फिल्म ‘लाइफ इन ए… मेट्रो’ का सीक्वल है। फिल्म के गाने प्रीतम ने बनाए हैं। इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग बसु और तानी बसु ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.