Operation Sindoor : बॉलीवुड और टॉलीवुड ने ने सर्जिकल स्ट्राइक पर भारतीय सेना को किया सलाम

Summary :

भारतीय सेना के साहस पर फिल्मी दुनिया ने जताया गर्व

भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने आतंक के खिलाफ सशक्त संदेश दिया, जिसे बॉलीवुड और टॉलीवुड ने सराहा। फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने सेना के साहस को सलाम किया।

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की गई निर्णायक कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर देशभर में सराहना हो रही है। इस कार्रवाई को आतंक के खिलाफ एक सशक्त संदेश माना जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के कई प्रमुख सितारों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी और सेना के साहस को सलाम किया।

Kamal Haasan

कमल हासन: “यह एक दृढ़ राष्ट्र का जवाब है”

दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने कहा, “गर्व है, भारत की सेना के साथ हम सब खड़े हैं। यह एक मजबूत राष्ट्र का दृढ़ जवाब है, जो कायराना आतंकी कृत्यों से नहीं बंटेगा। मैं भारत सरकार के निर्णायक सैन्य कदम की सराहना करता हूं। जय हिंद।” कमल हासन का बयान यह दिखाता है कि देश एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है।

आयुष्मान खुराना: “आतंकवाद की कोई जगह नहीं”

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, “इस दुनिया में आतंकवाद की कोई जगह नहीं है।” उन्होंने तिरंगे और ऑपरेशन सिंदूर की तस्वीर साझा कर भारतीय सेना को सलाम किया। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब सराही जा रही है।

Dhanush

धनुष: “हम आतंक के खिलाफ एकजुट हैं”

तमिल और हिंदी दोनों सिनेमा में लोकप्रिय अभिनेता धनुष ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “हमारा देश आतंक के खिलाफ एकजुट है। सेना पर गर्व है। जय हिंद।” उनका यह बयान भारतीय नागरिकों की एकता और साहस को दर्शाता है।

Operation Sindoor : 25 मिनट में 9 आतंकी ठिकाने किए ध्वस्त, निमरत कौर ने कहीं चौंकाने वाली बात
Vivek oberoi

विवेक ओबेरॉय: “भारत के आंसुओं का बदला”

विवेक ओबेरॉय ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “ऑपरेशन सिंदूर भारत के आंसुओं का बदला है और आतंकियों को एक चेतावनी।” उन्होंने कहा कि यह किसी धर्म या राष्ट्र के खिलाफ नहीं बल्कि आतंक के खिलाफ युद्ध है। उन्होंने शांति और एकता का संदेश देते हुए कहा कि अब बुरे इरादों को माफ नहीं किया जाएगा।

रवीना टंडन: “दुनिया को कार्रवाई करनी होगी”

अभिनेत्री रवीना टंडन ने आतंकवाद की निंदा करते हुए लिखा, “भारत हमेशा शांति का पक्षधर रहा है, लेकिन पाकिस्तान की तरफ से लगातार आतंकी हमले होते रहे हैं।” उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की अपील की।

Shekar Kapur

शेखर कपूर: “बिना बयानबाजी, सटीक प्रहार”

फिल्म निर्माता शेखर कपूर ने ऑपरेशन सिंदूर की रणनीति की सराहना करते हुए लिखा, “यह उन क्षेत्रों पर सटीक प्रहार है, जो निर्दोषों की हत्या करने वाले आतंकियों को समर्थन दे रहे थे।”

Tamanna Choudhary