Oscars 2026: ‘Mahavatar Narsimha’ का एक और कमाल, ऑस्कर 2026 की दौड़ में हुई शामिल, इन फिल्मों से होगा मुकाबला

Summary :

Oscars 2026: श्विन कुमार की डायरेक्टेड एनिमेटेड फीचर फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अब Oscar 2026 में धूम मचाने के लिए तैयार है। ये मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म भारत के लिए एक बड़ी और गर्व से भरी खबर लेकर आई है। दरअसल, अश्विन कुमार की ‘Mahavatar Narsimha’ ने 98वें अकादमी पुरस्कारों की एलिजबिलटी लिस्ट (Mahavatar Narsimha Oscar 2026) में अपनी जगह बना ली है। हालांकि, इसे सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर कैटेगरी में जगह बनाने के लिए 300 फिल्मों से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। Oscars 2026: ऑस्कर 2026 की दौड़…

Oscars 2026: श्विन कुमार की डायरेक्टेड एनिमेटेड फीचर फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अब Oscar 2026 में धूम मचाने के लिए तैयार है। ये मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म भारत के लिए एक बड़ी और गर्व से भरी खबर लेकर आई है। दरअसल, अश्विन कुमार की ‘Mahavatar Narsimha’ ने 98वें अकादमी पुरस्कारों की एलिजबिलटी लिस्ट (Mahavatar Narsimha Oscar 2026) में अपनी जगह बना ली है। हालांकि, इसे सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर कैटेगरी में जगह बनाने के लिए 300 फिल्मों से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा।

Oscars 2026: ऑस्कर 2026 की दौड़ में शामिल हुई Mahavatar Narsimha

Oscars 2026
Oscars 2026( Source: Social Media)

ऑस्कर 2026 में Mahavatar Narsimha ने एंट्री तो कर ली है, लेकिन सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर कैटेगरी में जगह बनाने के लिए उसे दुनिया भर की करीब 300 हिट फिल्मों से मुकाबला करना पड़ेगा। इस लिस्ट में ‘के-पॉप डेमन हंटर्स’, ‘जूटोपिया 2’ और ‘डेमन स्लेयर किमेट्सु नो याइबा इन्फिनिटी कैसल’ जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं।

नॉमिनेटेड फिल्मों को अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ता है?

Oscars 2026( Source: Social Media)
Oscars 2026( Source: Social Media)

आपको बता दें कि, ऑस्कर में जगह बनाना इतना आसान नहीं है। इसके लिए नॉमिनेटेड फिल्मों को अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ता है। एकेडमी के नियमों के मुताबिक, फिल्म 40 मिनट से ज्यादा की होनी चाहिए, जिसका कम से कम 75% हिस्सा एनीमेशन और इसे अमेरिका में योग्य थिएटर रिलीज मिली हो। मालूम हो कि, ‘महावतार नरसिम्हा’ इन सभी कड़े नियमों पर खरी उतरी है। अच्छी बात यह है कि, नियमों में बदलाव के बाद यह फिल्म अब बेस्ट एनिमेटेड फीचर और बेस्ट इंटरनेशनल फीचर दोनों कैटेगरी के लिए आवेदन कर सकती है।

Oscars 2026( Source: Social Media)
Oscars 2026( Source: Social Media)

कब होगा ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन का ऐलान

Oscars 2026( Source: Social Media)
Oscars 2026( Source: Social Media)

जब से यह खबर सामने आई है, कि ‘महावतार नरसिम्हा’ की एंट्री ऑस्कर में हो चुकी है, तभी से फैंस यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि, ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन का ऐलान कब होता है, तो बता दें कि, ऑस्कर 2026 के लिए नॉमिनेशन का ऐलान 22 जनवरी 2026 को होगा, जबकि समारोह 15 मार्च 2026 को होगा। अब देखना होगा कि, भारतीय एनीमेशन की यह कोशिश कितनी रंग लाती है।

भारत में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फ़िल्म

Oscars 2026( Source: Social Media)
Oscars 2026( Source: Social Media)

महावतार नरसिम्हा भारत में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फ़िल्म बन गई है। इसने स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स और फ़्रोज़न 2 जैसी ग्लोबल हिट फ़िल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। सैकनिल्क के अनुसार, इसने भारत में Rs. 297.74 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है। महावतार नरसिम्हा ने सिर्फ़ पैसों के मामले में ही नहीं, बल्कि ऑक्यूपेंसी के मामले में भी कामयाबी हासिल की है। अगस्त में, फ़िल्म ने इतने कम समय में जितने टिकट बेचे थे, उससे टिकट बुकिंग ऐप सचमुच क्रैश हो गया था। कहा जाता है कि उस दिन फ़िल्म ने एक घंटे से भी कम समय में 38,000 टिकट बेचे थे।

सैकनिल्क के अनुसार, फ़िल्म ने दुनिया भर में Rs. 325.74 करोड़ कमाए हैं। यह किसी भी भारतीय एनिमेटेड फ़िल्म के लिए एक बड़ी कामयाबी थी। इसने भारत की बाकी सभी एनिमेटेड फ़िल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए।

Also Read: Dharmendra के जाने पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट कहा- ‘एक ऐसा खालीपन’

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।