Dharmendra के जाने पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट कहा- ‘एक ऐसा खालीपन’

Summary :

Amitabh on Dharmendra Death: जब-जब धर्मेंद्र और Amitabh एक ही मंच पर दिखे, तो लोगों को ‘जय-वीरू’ की जोड़ी याद आ गई. यूं तो इसे भूल भी कौन सकता है। 1975 में फिल्म ‘शोले’ में पहली बार दिखी यह जोड़ी बेशक अब टूट गई है। पर इस जोड़ी और ‘जय-वीरू’ ने जो फैन्स को खास पल दिए, वो जिंदगी भर याद रहेंगे। बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्हें जिगरी यार और छोटे भाई अमिताभ बच्चन ने अंतिम विदाई थी, जो बेटे के साथ श्मशान घाट पहुंचे थे। यूं तो…

Amitabh on Dharmendra Death: जब-जब धर्मेंद्र और Amitabh एक ही मंच पर दिखे, तो लोगों को ‘जय-वीरू’ की जोड़ी याद आ गई. यूं तो इसे भूल भी कौन सकता है। 1975 में फिल्म ‘शोले’ में पहली बार दिखी यह जोड़ी बेशक अब टूट गई है। पर इस जोड़ी और ‘जय-वीरू’ ने जो फैन्स को खास पल दिए, वो जिंदगी भर याद रहेंगे। बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।

उन्हें जिगरी यार और छोटे भाई अमिताभ बच्चन ने अंतिम विदाई थी, जो बेटे के साथ श्मशान घाट पहुंचे थे। यूं तो जब धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी और उनका घर में ही इलाज चल रहा था। तब भी बिग बी खुद गाड़ी चलाकर धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे थे। पर अब अपने दोस्त के जाने के बाद अमिताभ बच्चन ने उन्हें याद किया है।

Amitabh on Dharmendra Death: वीरू के जाने से भावुक हुए जय

Amitabh on Dharmendra Death
Amitabh on Dharmendra Death( Source: Social Media)

अपने पर्सनल ब्लॉग पर, Amitabh ने एक इमोशनल श्रद्धांजलि लिखी, जिसमें उन्होंने धर्मेंद्र को “एक बहादुर दिग्गज” बताया, जिनके न होने से एक ऐसा खालीपन पैदा हो गया है जिसे भरा नहीं जा सकता। उन्होंने लिखा, “एक और बहादुर दिग्गज हमें छोड़कर चले गए, अपने पीछे एक असहनीय आवाज़ के साथ एक खामोशी छोड़ गए।”

धर्मेंद्र को ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोनों जगह पसंद करने लायक बनाने वाली खूबियों को याद करते हुए, बच्चन ने कहा, “धर्म जी महानता की मिसाल थे, जो न केवल अपनी मशहूर शारीरिक मौजूदगी के लिए, बल्कि अपने बड़े दिल और सबसे प्यारी सादगी के लिए भी जाने जाते थे।”

उन्होंने बताया कि कैसे धर्मेंद्र दशकों की शोहरत के बावजूद ज़मीन से जुड़े रहे। “वह अपने साथ पंजाब के उस गाँव की मिट्टी की खुशबू लाए थे, जहाँ से वह आए थे, और अपने शानदार करियर के दौरान, एक ऐसी बिरादरी में जो हर दशक में बदलती रही, वहाँ के स्वभाव के प्रति सच्चे रहे। बच्चन ने धर्मेंद्र के प्यार और दरियादिली को भी याद किया। उन्होंने आगे कहा, “उनकी मुस्कान, उनका चार्म और उनका अपनापन, उनके आस-पास आने वाले सभी लोगों तक पहुँच जाता था, जो इस प्रोफेशन में बहुत कम देखने को मिलता है।”

अपनी श्रद्धांजलि को बहुत बड़े नुकसान के एहसास के साथ खत्म करते हुए, बच्चन ने लिखा, “हमारे आस-पास की हवा में एक खालीपन है जो हमेशा खाली रहेगा, प्रार्थनाएँ।”बच्चन और धर्मेंद्र के बीच एक गहरा रिश्ता था, जिसे भारतीय सिनेमा की सबसे मशहूर फिल्मों में से एक ‘शोले’ में उनके मशहूर रोल ने अमर कर दिया। धर्मेंद्र की मौत एक युग का अंत है, और फिल्म इंडस्ट्री और दुनिया भर के फैंस से श्रद्धांजलि आ रही है।

Dharmendra को दी श्रद्धांजलि

Amitabh on Dharmendra Death( Source: Social Media)
Amitabh on Dharmendra Death( Source: Social Media)

Amitabh का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें इन दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। खास बात ये है कि अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र उन दिग्गज एक्टर्स में से एक हैं जो आज भी फिल्मों की दुनिया में एक्टिव रहे हैं।

Also Read: Dharmendra Car Collection: Luxury गाड़ियों का Collection के बाद भी क्यों एक्टर की पसंद थी Taxi?

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।