Dharmendra Car Collection: Luxury गाड़ियों का Collection के बाद भी क्यों एक्टर की पसंद थी Taxi?

Summary :

Dharmendra Car Collection: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ‘ही-मैन’ कहे जाने वाले धर्मेंद्र न सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग और फिल्मों के लिए मशहूर थे, बल्कि कारों को लेकर उनका लगाव भी उतना ही खास था। उनके निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर है, वहीं उनके फैन्स और करीबियों के बीच उनकी जिंदगी से जुड़े कई किस्से एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इन्हीं में से एक है उनका कारों को लेकर क्रेज़ जो उनकी पर्सनैलिटी का एक अहम हिस्सा माना जाता था। Dharmendra death news: 18000 में खरीदी पहली कार बता दें, धर्मेंद्र का सफर…

Dharmendra Car Collection: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ‘ही-मैन’ कहे जाने वाले धर्मेंद्र न सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग और फिल्मों के लिए मशहूर थे, बल्कि कारों को लेकर उनका लगाव भी उतना ही खास था। उनके निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर है, वहीं उनके फैन्स और करीबियों के बीच उनकी जिंदगी से जुड़े कई किस्से एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इन्हीं में से एक है उनका कारों को लेकर क्रेज़ जो उनकी पर्सनैलिटी का एक अहम हिस्सा माना जाता था।

Dharmendra death news: 18000 में खरीदी पहली कार

dharmendra death news
Dharmendra death news (Credit: Social Media)

बता दें, धर्मेंद्र का सफर बेहद साधारण परिवार से शुरू हुआ था। फिल्मों में आने से पहले के दिनों में उन्होंने अपनी पहली कार Fiat 1100 खरीदी थी। दिलचस्प बात यह है कि इसकी कीमत सिर्फ 18,000 रुपये थी। इस कार को धर्मेंद्र बेहद प्यार से अपना पहला साथी और अपनी “beloved baby” कहा करते थे।

Dharmendra Funeral: गाड़ी को बना सकते है टैक्सी

Dharmendra Funeral
Dharmendra Funeral (Credit: Social Media)

Fiat 1100 में 1,089 सीसी का इंजन, 36 Brake Horsepower और 4-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स था। उस दौर में यह कार क्लासिक और भरोसेमंद मानी जाती थी। धर्मेंद्र ने एक इंटरव्यू में यह भी कहा था कि अगर कभी जिंदगी में बुरा वक्त आया, तो यह कार कमाई का जरिया भी बन सकती है और वह इसे टैक्सी बनाकर चला सकते हैं। इस बात से साफ होता है कि वह अपनी मेहनत और जमीन से जुड़े विचारों को कभी नहीं भूले थे।

धर्मेंद्र की पसंदीदा कार

dharmendra car collection
Dharmendra car collection (Credit: Social Media)

फिल्मों में सफलता मिलने के बाद धर्मेंद्र का कार कलेक्शन भी धीरे-धीरे बड़ा होता गया। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि जितनी लग्जरी गाड़ियां उनकी गैरेज में शामिल होती गईं, उतनी ही इमोशनल वैल्यू उनकी पुरानी Fiat के लिए बरकरार रही। उनके शानदार कलेक्शन में शामिल गाड़ियों में से एक है Range Rover एक शानदार SUV रही है, जो अपनी परफॉर्मेंस और लक्जरी के कारण बॉलीवुड स्टार्स की पसंदीदा कारों में गिनी जाती है। बताया जाता है कि धर्मेंद्र ने इसे लाखों की कीमत पर खरीदा था और अक्सर इसमें सफर करते नजर आते थे।

Dharmendra car collection: धर्मेंद्र कार कलेक्शन

Dharmendra car collection
Dharmendra car collection (Credit: Social Media)

इसके अलावा, उनकी गैरेज की शान बढ़ाती थी Mercedes-Benz SL500, ये एक क्लासिक लग्जरी स्पोर्ट्स कार है। यह कार उनकी पर्सनैलिटी की स्टाइलिश और ग्रेसफुल साइड को बखूबी दर्शाती थी। यह वही दौर था, जब धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के सबसे हैंडसम और चर्चित सितारों में शुमार थे। धर्मेंद्र का कार कलेक्शन सिर्फ एक लिस्ट नहीं बल्कि उनकी जिंदगी की कहानी भी थी एक ऐसा कलाकार जो संघर्ष से आगे बढ़ा, सफलता का स्वाद चखा और फिर भी अपनी पहली कार के साथ जुड़ी यादों को कभी नहीं भुला पाया।

फैंस कर रहे एक्टर को याद

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Kesari (@bollywoodkesari)

उनकी Fiat से लेकर Range Rover और Mercedes तक हर कार उनके जीवन के अलग-अलग पड़ाव की गवाही देती रही। पहली कार ने उनके सपनों की शुरुआत को संभाला, जबकि बाद की गाड़ियों ने उनकी सफलता और मेहनत को बखूबी दिखाया। आज जब फैन्स धर्मेंद्र के जाने के बाद उन्हें याद कर रहे हैं, तो उनका यह कार कलेक्शन भी उनकी पर्सनालिटी को बखूबी दिखाता है।

ये भी पढ़ें: Silver Payal Design: डेली वियर पायल के ट्रेंडिंग डिजाइंस से बढ़ाएं अपने पैरों की रौनक, मिलेगा कम बजट में हाई स्टाइल

Yashika Jandwani