“संविधान की शक्ति इसकी पुस्तकों में नहीं” सविंधान दिवस पर अपनों को भेजें ये 10 शुभकामनाएं

Samvidhan Diwas 2025 (Source: social media)

Samvidhan Diwas 2025: भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 में लागू हुआ था उस दिन ही भारत एक गणराज्य बना। यह सभी नागरिकों को मौलिक अधिकार और स्वतंत्रता देता है। हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। क्योंकि यह दिन हमें संविधान को अपनाने की याद दिलाता है। इस दिन की शुरुआत से ही आपको भारतीय संविधान की अमरगाथा जानने को मिलती है।

इस बार यानी 2025 में 26 नवंबर को संविधान दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इस कार्यक्रम को आयोजित करने का एक ही मकसद है कि लोगों को संविधान के प्रति जागरूक करें। संविधान दिवस हमें न्याय, समानता और एकता के मूल्यों को समझने की प्रेरणा देता है। संविधान दिवस पर भाषण में आजादी, अधिकारों और लोकतंत्र पर गर्व करें और दिल छू लेने वाले शब्दों से संबोधन करें। इस दिन आप अपने प्रियजनों को ये प्यारे संदेश दे सकते हैं।

Samvidhan Diwas 2025 Speech: संविधान दिवस पर भाषण

Samvidhan Diwas 2025
Samvidhan Diwas 2025 (Source: social media)

भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया था और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया। आज हम सब यहां भारत के संविधान की गौरवशाली परंपरा को नमन करने और उसके मूल्यों को पुनः स्मरण करने के लिए एकत्र हुए हैं। 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया हमारा संविधान न केवल शासन की संरचना का दस्तावेज़ है, बल्कि यह न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व जैसे उच्च आदर्शों पर आधारित एक जीवंत मार्गदर्शक है। डॉ. भीमराव आम्बेडकर और संविधान सभा के सदस्यों ने अथक परिश्रम से ऐसा संविधान बनाया, जो भारत की विविधता को शक्ति में बदलता है और हर नागरिक को अधिकारों के साथ कर्तव्यों का बोध करवाता है।

आज 2025 में जब देश विकास के नए आयाम छू रहा है, हमें यह समझना आवश्यक है कि एक सशक्त राष्ट्र वही है जिसके नागरिक अपने संविधान का सम्मान करें, उसके मूल्यों को आचरण में उतारें और समाज में सद्भाव, जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना को आगे बढ़ाएं। संविधान दिवस हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम लोकतंत्र की रक्षा करेंगे, नागरिक कर्तव्यों का पालन करेंगे और एक ऐसे भारत के निर्माण में योगदान देंगे जो समावेशी, न्यायपूर्ण और प्रगतिशील हो।

Samvidhan Diwas 2025 Quotes in Hindi: संविधान दिवस पर अपनों को दें ये शुभ संदेश

Samvidhan Diwas 2025 Quotes in Hindi
Samvidhan Diwas 2025 Quotes in Hindi (Source: social media)
  1. संविधान भारत की जान है,
    भारतीय के अधिकारों की पहचान है।
    संविधान दिवस की हार्दिक बधाई।
  2. हर किसी के हितों की रक्षा हो ऐसा हमारा विधान है,
    सबको जोड़कर रखे ऐसा मेरे भारत का संविधान है।
    संविधान दिवस की शुभकामनाएं।
  3. आओ झुक कर सलाम करे उनको, जिनके हिस्से मे ये मुकाम आया,
    खुशनसीब होता है वो खून, जो देश के काम आया।
    संविधान दिवस की हार्दिक बधाई।
  4. संविधान देता है समानता का अधिकार,
    अब इंसान नहीं कर सकता है इंसान का तिरस्कार।
    आप सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं।
  5. शहीदों के लहू की स्याही से, ये संविधान बना है,
    हर दिन संभाल के रखो, मेरा देश महान बना है।
    संविधान दिवस की 2025 शुभकामनाएं।
  6. संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
    आइए अपने अधिकारों को समझें और कर्तव्यों को निभाएं।
    संविधान दिवस की हार्दिक बधाई।
  7. आज के दिन एक वादा करें,
    संविधान की भावना को हमेशा सर्वोपरि रखेंगे।
    संविधान दिवस की शुभकामनाएं।
  8. शिक्षा जितनी पुरुषों के लिए आवश्यक है,
    उतनी ही महिलाओं के लिए भी।
    संविधान दिवस की हार्दिक बधाई।
  9. बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।
    आप सभी को संविधान दिवस की बहुत-बहुत बधाई।
  10. संविधान देता है समानता का अधिकार,
    अब इंसान नहीं कर सकता है इंसान का तिरस्कार।
    संविधान दिवस की शुभकामनाएं।

Also Read: Ethiopia में ज्वालामुखी विस्फोट के बाद, भारत की Air India समेत कई Flights रद्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।