रिलीज के पहले ही हिट है ‘पैडमैन’

Summary :

NULL

अक्षय कुमार की फिल्म ‘पैडमैन’ संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ के साथ 25 जनवरी को रिलीज हो रही है, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर दिखने वाला है। लगभग 150 करोड़ में बनी संजय लीला भंसाली की फिल्म को हिट होने के लिये जहां 200 करोड़ की कमाई करनी होगी वहीं अक्षय की फिल्म ‘पैडमैन’ को भी 100 करोड़ तो कमाना ही होगा। भले ही उनकी यह फिल्म 23 करोड़ में बिना उनकी फीस को जोड़े बनी हो।

फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त अभिनेता से जब फिल्म की सफलता को लेकर सवाल किया गया तो उनका कहना था कि उनकी फिल्म रिलीज के पहले ही हिट हो चुकी है। जब यह पूछा गया कि वह कैसे? तो उन्होंने कहा कि आज ‘पैडमैन’ की चर्चा पूरे देश में हो रही है यह हमारी जीत है और यही फिल्म की सफलता भी। वह खुश हैं कि अब पूरा देश खुलकर सैनिटरी पैड्स के बारे में बात कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पैसे कमाना उनके लिये मायने नहीं रखता और न ही बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन से फर्क पड़ता है।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Desk Team