अरुणाचल प्रदेश के टाल्ले वन्यजीव अभयारण्य में अनुसंधान कर्मियों ने कीट की एक नई प्रजाति का पता लगाया है।‘जाइगनिद’ कीट की खोज जर्नल ऑफ थ्रेटेंड टैक्सा में प्रकाशित हुई है जो संरक्षण एवं वर्गीकरण का एक अंतरराष्ट्रीय जर्नल है। यह खोज पिछले साल 26 दिसंबर को प्रकाशित हुई थी। यह लेख बंबई नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी के वैज्ञानिक मॉनसून ज्योति गोगोई और तितली एवं कीटों पर अध्ययन करने वाले जाने माने विशेषज्ञ जे जे योंग और राज्य शिक्षा महकमे के कर्मी पुनियो चाडा द्वारा प्रकाशित कराया गया है।
अनुसंधान कर्मियों ने बताया कि टाल्ले वन्यजीव अभयारण्य की यात्रा के दौरान उन्होंने एक टुकड़ा संग्रहित किया जिसमें विरूपित मादा एलसिस्मा था जिसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इसी के साथ यह अरुणाचल प्रदेश से पहला एलसिस्मा है।शोधकर्ताओं ने कहा कि इस नयी प्रजाति का वैज्ञानिक नाम एलसिस्मा जिरोएनसिस रखा गया है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



