इन दिनों रानी मुखर्जी अपनी आगामी फिल्म ‘हिचकी’ को लेकर खबरों में हैं। ‘हिचकी’ के जरिये वह बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं जिसके चलते उन्होंने अपने प्रशंसकों से काफी उम्मीदें लगा रखी है कि वे उनकी इस फिल्म को भरपूर प्यार देंगे। लेकिन प्रशंसकों से पहले रानी मुखर्जी को एक दोस्त ने खास गिफ्ट दिया है, जिसे देखकर रानी भावुक हो गईं हैं। सूत्रों के अनुसार हाल ही में रानी डिजायनर सब्यसाची मुखर्जी से मिलने पहुंची थीं। इस मुलाकात के दौरान सब्यसाची ने उन्हें इयर रिंग्स का पेयर गिफ्ट किया। बता दें कि रानी और सब्यसाची की दोस्ती काफी पुरानी है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार


Download Android App
Download iOS App



