मिजोरम के मुख्यमंत्री लाल थनहावला ने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में शरण लेने वाले म्यामां के 1,440 नागरिकों को राहत प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार की मदद मांगी है। म्यामां के ये नागरिक पिछले साल वहां की सेना और अराकान आर्मी के चरमपंथियों के बीच संघर्ष के बाद भागकर मिजोरम में दाखिल हुए थे। थनहावला ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह शरणार्थियों को मदद प्रदान करे। अधिकारियों ने कहा कि म्यामां की सेना की ओर से शांति घोषित किए जाने के बावजूद ये शरणार्थी वापस जाने के लिए तैयार नहीं है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



