कुछ महीने पहले आपसी रिश्ते के दौरान की अंतरंग तस्वीरों को अपलोड कर शहर की एक महिला को ब्लैकमेल करने के आरोप में एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) विशाल गर्ग ने बताया कि खुलना जिले के रहने वाले बांग्लादेशी को महिला की शिकायत के आधार पर कल रात शहर के मेट्रो स्टेशन के निकट गिरफ्तार किया गया। गर्ग ने कहा, ‘‘मछलन्दपुर रेलवे स्टेशन पर अपनी पहली मुलाकात के दौरान नब कुमार देवनाथ ने खुद को अभिजीत देवनाथ बताया। दोनों के बीच जल्द ही अंतरंग संबंध बन गए।’’
शिकायतकर्ता को जब पता चला कि आरोपी की शादी बांग्लादेश में एक परिवार में हो चुकी है तो दोनों का संबंध खराब होता गया । उन्होंने कहा, ‘‘युवती जब उसे नजरंदाज करने लगी तो आरोपी खफा हो गया और उसने अपने रिश्ते के दिनों की अंतरंग तस्वीरें अपलोड करना शुरू कर दिया। उसने अभिजीत देवनाथ नाम के प्रोफाइल से सोशल नेटवर्किंग साइट पर महिला की निर्वस्त्र तस्वीर भी डाल दीं और व्हाट्सएप के जरिए महिला के रिश्तेदारों और दोस्तों को तस्वीरें भेजने लगा।’’
गर्ग ने बताया कोलकाता पुलिस साइबर स्टेशन की एक टीम ने व्यक्ति के प्रोफाइल पर काम किया और पाया कि नब कुमार हाल में बांग्लादेश से शहर में आया है जिसके बाद उसे कल रात गिरफ्तार कर लिया गया । आरोपी को शहर की एक अदालत के सामने पेश किया गया जहां से उसे 19 जनवरी तक पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट


Download Android App
Download iOS App


