गुजरात-राजस्थान के साथ-साथ हरियाणा में भी बैन हुई पद्मावत

Summary :

NULL

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत‘ को लेकर विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ‘पद्मावती’ के ‘पद्मावत’ होने के बावजूद इस फिल्म का फिर से विरोध मुखर जारी है। 5 संशोधन के बाद फिल्म को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी मिली। लेकिन कई राज्यों ने इसे बैन कर दिया है। राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में फिल्म पर बैन लगा दिया है और अब हरियाणा की भाजपा सरकार ने राज्य में फिल्म ‘पद्मावत’ की रिलीज पर रोक लगा दी है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के बारे में ट्वीट किया।

हरियाणा कैबिनेट की एक बैठक में यह निर्णय लिया गया। मालूम हो कि राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश में प्रतिबंध के बीच फिल्म को उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और गोवा समेत कई राज्यों से हरी झंडी मिली है।

इससे पहले फिल्म का नाम बदलने और दीपिका पादुकोण के विवादास्पद घूमर नृत्य में बदलाव समेत कुछ अन्य बदलावों के बाद सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को रिलीज की अनुमति दे दी है। इसके देश भर में 25 जनवरी को रिलीज किया जाना है। गुजरात से पहले राजस्थान और मध्य प्रदेश ने भी इसकी रिलीज पर बैन लगा दिया है।

बता दें कि सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी और राजपूत रानी पद्मावती की ऐतिहासिक कथा पर आधारित इस फिल्म का राजपूत करणी सेना समेत कई संगठन विरोध कर रहे हैं। करणी सेना ने तो इसे प्रदर्शित करने पर सिनेमा घरों पर हिंसक प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team