पलक तिवारी ने Delete किया इंस्टा अकाउंट, क्या मां श्वेता और अभिनव कोहली के झगड़े के बाद लिया ये फैसला?

Summary :

टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय हैं। पलक के इंस्टग्राम पर लाखों फॉलोअर हैं, जो उनकी नई-नई तस्वीरें और वीडियोज देखने के लिए हरदम बेताब रहते हैं।

टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय हैं। पलक के इंस्टग्राम पर लाखों फॉलोअर हैं, जो उनकी नई-नई तस्वीरें और वीडियोज देखने के लिए हरदम बेताब रहते हैं। परन्तु,अब पलक तिवारी के फैंस के लिए एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल श्वेता की बेटी पलक ने अपना ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। इस दौरान महत्वपूर्ण बात पलक तिवारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखाई दे रही हैं, लेकिन यह अकाउंट प्राइवेट है।
खास बात अब पलक की मॉम और अभिनेत्री श्वेता तिवारी भी @palaktt नाम के इस प्राइवेट अकाउंट को फॉलो कर रही हैं। इसके स्वर्गीय अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की बेटी रेनी सेन भी फॉलो करते हैं। वैसे पलक के इस तरह अपने सोशल मीडिया अकाउंट को डिलीट कर देने की वजह श्वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली के बीच का विवाद भी हो सकता है। 
दरअसल पलक के यूं अचानक सोशल मीडिया से किनारा कर लेने के बाद यूजर्स कयास लगा रहे हैं की हो ना हो, पलक तिवारी के इस कदम के पीछे उनकी मां श्वेता और सौतेले पिता अभिनव कोहली के बीच बढ़ता विवाद हो सकता है।
याद दिल दें, इस महीने की शुरुआत में अभिनव कोहली ने श्वेता तिवारी पर उनके बेटे को अनजान जगह पर ‘गलत तरीके से छिपाने’ का आरोप लगाया था। श्वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली के बीच चल रहे विवाद के बारे में अब सभी लोग बहुत अच्छी तरह से जानते है। दोनों अक्सर एक दूसरे पर आरोप लगाते देखा जा सकता है। पिछले दिनों श्वेता का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था,जिसमें उनके पति को उनसे बच्चा छीनते देखा गया। इस वीडियो को देखने के बाद कई सितारों ने तो अभिनव कोहली को गिरफ्तार किए जाने की मांग उठाई थी।
इन दिनों श्वेता तिवारी साउथ अफ्रीका के केप टाउन में हैं, जहां अदाकारा मशहूर रियलिटी टीवी शो  ‘खतरों के खिलाड़ी 11’की शूटिंग में थोड़ा बिजी चल रही हैं। श्वेता सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और अपने पति के लगाए आरोपों पर भी रिएक्शन देने से पीछे नहीं हट रही हैं। 

Desk Team