Pankaj Tripathi Brother Attacked: पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के एक ऐसे शानदार और वेटेरन एक्टर हैं, जिन्होंने अपनी लाजवाब एक्टिंग के दम पर हर भारतीय के दिल में अपनी एक खास जगह बनाई है। चाहे वो ‘मिर्जापुर’ के खूंखार ‘कालीन भैया’ का किरदार हो या फिर ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के ‘सुल्तान’, उन्होंने हर रोल को अमर कर दिया है। आज वो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।
लेकिन इसी बीच उनके होमटाउन यानी बिहार के गोपालगंज से एक बेहद परेशान करने वाली खबर आ रही है, जहां उनके सगे बड़े भाई विजेंद्रनाथ तिवारी पर पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया है। इस घटना के बाद से ही हर कोई उनके भाई की सलामती की दुआ कर रहा है। तो चलिए, आज आपको बताते हैं कि उनके परिवार के साथ गाँव में क्या खूनी खेल खेला गया।
Pankaj Tripathi Brother Attacked: अचानक कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ वार

यह दर्दनाक घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। गोपालगंज जिले के बरौली थाना (माधोपुर पुलिस चौकी) क्षेत्र के बेलसंड तिवारी टोला में एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजेंद्रनाथ तिवारी अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी अचानक उनके पड़ोसी राजेश साह और कुछ लोग वहां पहुंचे और पुरानी दुश्मनी को लेकर बहस करने लगे।
बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी राजेश साह ने कुल्हाड़ी निकालकर विजेंद्रनाथ पर सीधा हमला कर दिया। उनके सिर और शरीर पर गहरे घाव आए और वह वहीं खून से लथपथ होकर गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर जब गाँव वाले और परिवार के अन्य लोग दौड़कर आए, तो हमलावर वहां से हथियार लहराते हुए भाग निकले। गाँव में इस घटना के बाद से काफी दहशत का माहौल है।
Pankaj Tripathi Brother Vijendranath Tiwari: पटना मेडिकल कॉलेज रेफर किए गए भाई

शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया है कि यह पूरा मामला काफी समय से चले आ रहे एक जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। विजेंद्रनाथ तिवारी अपने घर के पास मिट्टी भरवाने का काम करवा रहे थे, जिसका पड़ोसी विरोध कर रहा था। इसी मामूली बात पर पड़ोसियों ने अपना आपा खो दिया और उन पर हमला कर दिया।
विजेंद्रनाथ को तुरंत लोकल गोपालगंज सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी नाजुक हालत को देखते हुए और शरीर से भारी मात्रा में खून बह जाने के कारण डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद उन्हें तुरंत पटना के बड़े अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल उनकी सिचुएशन पर नजर रखी जा रही है और उनकी हालत स्टेबल बनी हुई है।
Gopalganj Crime News Pankaj Tripathi: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, खून से सने कपड़े और कुल्हाड़ी बरामद

जैसे ही पुलिस को खबर मिली, बड़े पुलिस अधिकारी (SDPO) और लोकल थाने के इंचार्ज बहुत सारे पुलिसवालों के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर हमले से जुड़े सबूत इकट्ठे किए।
गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक (SP) विनय तिवारी ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजेश साह को धर-दबोचा है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और आरोपी के खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कानूनी प्रोसेस चल रहा है। पुलिस गाँव में सुरक्षा व्यवस्था बनाए हुए है ताकि दोबारा कोई विवाद न हो। पंकज त्रिपाठी इस समय मुंबई में हैं और अपने भाई की खबर मिलते ही वह काफी परेशान हैं।


Download Android App
Download iOS App




