Param Sundari Movie Review: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) स्टारर फिल्म परम सुंदरी (Param Sundari) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ऐसे में यह फिल्म पैसा वसूल है या पैसा बर्बाद चलिए जानते है।
कहानी
Param Sundari Movie Review: फिल्म की कहानी जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा के इर्द गिर्द घूमती है। जहां परम नाम के लड़के को डेटिंग ऐप में पैसे लगाने है। उस ऐप से आपको अपनी सोलमेट मिल सकती है। परम को पापा से पैसे चाहिए होते है। लेकिन पापा कहते हैं पहले साबित करो कि ऐप में कुछ दम है। तो ऐप से परम अपनी सोलमेट पूछता है जो कोच्चि में है। फिर दोनों के प्यार की शुरुआत होती है। लेकिन इस प्यार में उसे क्या-क्या पापड़ बेलने पड़ते है ये तो आपको सिनेमाघरों में जाकर ही पता चलेगा।
कैसी है फिल्म ?
Param Sundari Movie Review: फिल्म काफी साधारण सी है। लेकिन जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्टिंग मेजदार है। विजुअल को काफी अच्छी तरह से प्रेजेंट किया गया है। जाह्नवी और सिद्धार्थ दोनों की एकसाथ यह पहली फिल्म है और दोनों की जोड़ी भी शानदार है। फिल्म के ट्रेलर से ही पता चल गया था ये फिल्म नॉर्थ और साउथ की लव स्टोरी दिखाएगी, जो काफी प्रॉमिसिंग होगा और ऐसा कुछ हद तक हुआ भी है। सिनेमैटोग्राफी फिल्म की जान है, जिसकी वजह से फिल्म में काफी कुछ नया देखने को मिलता है।
एक्टिंग
Param Sundari Movie Review: जाह्नवी कपूर का काम अच्छा है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने डायलॉग डिलीवरी से सबको इंप्रेस किया है। कही – कही उन्होंने बखूबी तरह से फिल्म को संभाला है। फिल्म के कुछ सीन आपको फिल्म चेन्नई एक्प्रेस की याद दिलाएंगे। सभी को- एक्टर्स ने अपना काम अच्छा किया है।
डायरेक्शन
Param Sundari Movie Review: फिल्म परम सुंदरी को तुषार जलोटा ने डायरेक्ट किया है, और इसी के साथ ही राइटिंग और स्क्रीनप्ले पर काफी काम किया जा सकता था।
म्यूजिक
Param Sundari Movie Review: इस फिल्म की जान म्यूजिक है। सचिन-जिगर का म्यूजिक कमाल का है। सोनू निगम द्वारा गाया गया गाना ‘परदेसिया’ पहले ही सिद्धार्थ और जान्हवी के लुक और केमिस्ट्री की तारीफ से दिल जीत चुका है। श्रेया घोषाल और अदनान सामी द्वारा गाया गया ‘भीगी साड़ी’ गाना भी काफी प्रॉमिसिंग है।
देखें या नहीं ?
Param Sundari Movie Review: फिल्म परम सुंदरी एक लव स्टोरी है। जिसे आप वन टाइम वॉच के लिए देख सकते है। PunjabKesari.Com इस फिल्म को 3 स्टार्स की रेटिंग देता है।


Download Android App
Download iOS App









