नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर आजकल कुछ भी वायरल हो जाता है। जिसमे कई असली होती है तो कुछ नकली भी होती है। यहां आपको अपनी समझदारी का परिचय देकर यह पता लगाना होता है कि वो सन्देश सच है या झूठ। लेकिन एक मामले में एक्टर और बीजेपी सांसद परेश रावल सही गलत की पहचान करने में गच्चा खा गए और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के एक फेक मैसेज पर ट्वीट कर फंस गए। ट्विटर पर यूजर्स ने रावल की अच्छी क्लास ले ली।
कलाम पर किया था गलत ट्वीट
दरअसल हुआ यूँ कि परेश रावल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की तस्वीर के साथ कुछ पंक्तियां शेयर की हैं। इन पंक्तियों को पढ़कर किसी को भी समझ आ जाएगा कि ये फेक मैसेज है। मैसेज यूँ था – ” मुझे पाकिस्तान ने अपनी तरफ मिलाने की हर संभव कोशिश की। मुझे देश का हवाला दिया गया.मुझे इस्लाम का हवाला दिया गया। मुझे कुरान का हवाला दिया गया.लेकिन मैंने अपनी मातृ भूमि से गद्दारी नहीं की, क्योंकि अपने कर्तव्य से हटना मेरे लिए धर्म और देश दोनों के लिए एक बदनामी की बात होती।”
पोस्ट करते ही ट्विटर पर ट्रोल करने लगे लोग
बता दें कि परेश रावल ने जैसे ही इसे पोस्ट किया, ट्विटर पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। यूजर्स जोस कोवाको ने लिखा – ” एक दिन आएगा जब छोटा -मोटा ट्रोल ही नहीं, बल्कि सांसद भी मेरा नाम लिख के कुछ भी शेयर करेंगे। ऐसे बेवकूफों से सावधान रहना। डॉ. अब्दुल कलाम।” वहीं आशुतोष त्रिपाठी ने लिखा ”आप जैसे लोग भी व्हाट्स एप्प युनिवर्सिटी के फर्जी मैसेज की चपेट में आ जाते है।” ऐसे कई मैसेज उन्हें आए। लगता है इतना ट्रोल देखने के बाद परेश रावल ने ऐसे फेक भेजने से तौबा कर ली होगी।


Download Android App
Download iOS App






